क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • दीक्षारंभ: कुलपति बोलीं, कैंपस लाइफ को पूरे आनंद के साथ जिएं, क्योंकि यही पल हमेशा याद आएंगे

    दीक्षारंभ: कुलपति बोलीं, कैंपस लाइफ को पूरे आनंद के साथ जिएं, क्योंकि यही पल हमेशा याद आएंगे

  • ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ को ठेंगा, पंप मैनेजर बोला-सरकारी निर्देशों का पालन करेंगे तो पेट्रोल पंप बंद हो जाएगा

    ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ को ठेंगा, पंप मैनेजर बोला-सरकारी निर्देशों का पालन करेंगे तो पेट्रोल पंप बंद हो जाएगा

  • यूपी में ट्रांसफर की ‘दंगल’, 10 जिलों के कप्तान बदले, शिकायतों पर हुई कार्रवाई, तो कुछ की हुई ‘लौटकर वापसी’

    यूपी में ट्रांसफर की ‘दंगल’, 10 जिलों के कप्तान बदले, शिकायतों पर हुई कार्रवाई, तो कुछ की हुई ‘लौटकर वापसी’

  • बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर, गाजियाबाद में STF ने किया एनकाउंटर

    बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर, गाजियाबाद में STF ने किया एनकाउंटर

  • कुशीनगर में पुलिस एनकाउंटर में दबोचा गया NEET छात्र दीपक की हत्या का आरोपी पशु तस्कर, जानें पूरा मामला

    कुशीनगर में पुलिस एनकाउंटर में दबोचा गया NEET छात्र दीपक की हत्या का आरोपी पशु तस्कर, जानें पूरा मामला

  • आगरा में ई-स्कूटी की बैटरी बनी काल, चार्जिंग में लगी आग से बुजुर्ग दंपति की मौत

    आगरा में ई-स्कूटी की बैटरी बनी काल, चार्जिंग में लगी आग से बुजुर्ग दंपति की मौत

  • गोरखपुर: पशु तस्करों ने की छात्र की हत्या, पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, पथराव, आगजनी, पांच घंटे रोड जाम

    गोरखपुर: पशु तस्करों ने की छात्र की हत्या, पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, पथराव, आगजनी, पांच घंटे रोड जाम

  • गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे की नई पहल, ट्रेन हादसों को रोकने के लिए 382 ट्रेनों में ‘ब्लैक बॉक्स’ तकनीक

    गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे की नई पहल, ट्रेन हादसों को रोकने के लिए 382 ट्रेनों में ‘ब्लैक बॉक्स’ तकनीक

  • चलते ई-रिक्शा में युवती से छेड़छाड़, नशे में धुत युवक ने की शर्मनाक हरकत, पब्लिक ने यूं किया इंसाफ

    चलते ई-रिक्शा में युवती से छेड़छाड़, नशे में धुत युवक ने की शर्मनाक हरकत, पब्लिक ने यूं किया इंसाफ

  • गोरखपुर में युवती पर लगा रेप का आरोप, ब्लैकमेलिंग और पैसों की उगाही का भी केस

    गोरखपुर में युवती पर लगा रेप का आरोप, ब्लैकमेलिंग और पैसों की उगाही का भी केस

  • बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस की 5 टीमें

    बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस की 5 टीमें

  • फिल्म डायरेक्टर को गाजियाबाद पुलिस ने दिया ‘उत्तर’, खाकी को देखकर पैंट हुई ‘गीली’

    फिल्म डायरेक्टर को गाजियाबाद पुलिस ने दिया ‘उत्तर’, खाकी को देखकर पैंट हुई ‘गीली’

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक