क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • बरेली: ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद ने लिया उग्र रूप, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौलाना तौकीर रजा हिरासत में

    बरेली: ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद ने लिया उग्र रूप, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौलाना तौकीर रजा हिरासत में

  • यूपी विश्वविद्यालय नियुक्ति: निष्पक्षता के लिए अब चयन कमेटी में होगा शासन का भी प्रतिनिधित्व

    यूपी विश्वविद्यालय नियुक्ति: निष्पक्षता के लिए अब चयन कमेटी में होगा शासन का भी प्रतिनिधित्व

  • फरारी से डरने वाला अभिनेता: जब दादा मुनि अशोक कुमार ने 1943 में तूफानी रफ्तार वाली कार शोरूम को वापस कर दी!

    फरारी से डरने वाला अभिनेता: जब दादा मुनि अशोक कुमार ने 1943 में तूफानी रफ्तार वाली कार शोरूम को वापस कर दी!

  • लखनऊ: AI से बनाई तेंदुए की फर्जी तस्वीर वायरल, दहशत फैलाने वाले युवक पर कार्रवाई

    लखनऊ: AI से बनाई तेंदुए की फर्जी तस्वीर वायरल, दहशत फैलाने वाले युवक पर कार्रवाई

  • उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

  • गोरखपुर: सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, क्या ‘ड्रोन चोर’ गिरोह ने की 50 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या?

    गोरखपुर: सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, क्या ‘ड्रोन चोर’ गिरोह ने की 50 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या?

  • उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना: सीएम योगी ने 3.96 लाख छात्रों को दी सौगात, अब जल्द मिलेगी स्कॉलरशिप

    उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना: सीएम योगी ने 3.96 लाख छात्रों को दी सौगात, अब जल्द मिलेगी स्कॉलरशिप

  • धर्मशाला फ्लाईओवर पर चढ़ते वक्त ओवरलोडेड ट्रक हुआ खराब, सुबह लंबे जाम में फंसे रहे लोग

    धर्मशाला फ्लाईओवर पर चढ़ते वक्त ओवरलोडेड ट्रक हुआ खराब, सुबह लंबे जाम में फंसे रहे लोग

  • सहजनवा में बिजली के तार कसते समय बड़ा हादसा, करंट लगने से चाचा-भतीजा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध

    सहजनवा में बिजली के तार कसते समय बड़ा हादसा, करंट लगने से चाचा-भतीजा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध

  • ट्यूशन से बचने के लिए 10 साल का बच्चा घर में हुआ ‘लापता’, खोजी कुत्ता ‘टोनी’ ने ढूंढ निकाला

    ट्यूशन से बचने के लिए 10 साल का बच्चा घर में हुआ ‘लापता’, खोजी कुत्ता ‘टोनी’ ने ढूंढ निकाला

  • AIIMS गोरखपुर में MBBS 2025 बैच का उद्घाटन, छात्रों ने ली मानवता की सेवा की शपथ

    AIIMS गोरखपुर में MBBS 2025 बैच का उद्घाटन, छात्रों ने ली मानवता की सेवा की शपथ

  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश 2025 की तिथियां घोषित, 873 सीटों पर दाखिला, जानें पूरी प्रक्रिया

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश 2025 की तिथियां घोषित, 873 सीटों पर दाखिला, जानें पूरी प्रक्रिया

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक