क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • गोरखपुर ब्रेकिंग: छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा पथराव, दरोगा का सिर फटा

    गोरखपुर ब्रेकिंग: छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा पथराव, दरोगा का सिर फटा

  • कांशीराम परिनिर्वाण दिवस रैली: लखनऊ में 10 लाख से अधिक समर्थकों के जुटने का अनुमान, टूटेगा रिकॉर्ड

    कांशीराम परिनिर्वाण दिवस रैली: लखनऊ में 10 लाख से अधिक समर्थकों के जुटने का अनुमान, टूटेगा रिकॉर्ड

  • प्रोफ़ेसर उदय प्रताप सिंह: शिक्षा और सेवा को समर्पित एक जीवन

    प्रोफ़ेसर उदय प्रताप सिंह: शिक्षा और सेवा को समर्पित एक जीवन

  • शारदा इंस्टीट्यूट यौन शोषण मामला: 17 छात्राओं से दरिंदगी का आरोपी ‘स्वामी चैतन्यानंद’ आगरा से गिरफ्तार

    शारदा इंस्टीट्यूट यौन शोषण मामला: 17 छात्राओं से दरिंदगी का आरोपी ‘स्वामी चैतन्यानंद’ आगरा से गिरफ्तार

  • गोरखपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

    गोरखपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

  • स्वदेशी BSNL 4G लॉन्च: पीएम ने किया शुभारंभ, पूरे देश में 98,000 साइट्स पर हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

    स्वदेशी BSNL 4G लॉन्च: पीएम ने किया शुभारंभ, पूरे देश में 98,000 साइट्स पर हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

  • 27 साल का हुआ Google! गैराज से शुरू हुई कंपनी ने AI की दुनिया में कैसे किया बड़ा ‘धमाका’

    27 साल का हुआ Google! गैराज से शुरू हुई कंपनी ने AI की दुनिया में कैसे किया बड़ा ‘धमाका’

  • बरेली हिंसा में सख्त एक्शन: मौलाना तौकीर रजा सहित 8 गिरफ्तार, सीएम योगी बोले- भूल गया शासन किसका है!

    बरेली हिंसा में सख्त एक्शन: मौलाना तौकीर रजा सहित 8 गिरफ्तार, सीएम योगी बोले- भूल गया शासन किसका है!

  • गोल्ड लोन धोखाधड़ी: मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर समेत 6 पर FIR, नकली गहनों से 13.98 लाख का घोटाला

    गोल्ड लोन धोखाधड़ी: मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर समेत 6 पर FIR, नकली गहनों से 13.98 लाख का घोटाला

  • यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नीट छात्र दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबैर एनकाउंटर में ढेर

    यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नीट छात्र दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबैर एनकाउंटर में ढेर

  • DDU Special Back Paper Result: 4500 छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले, स्नातक अंतिम वर्ष का सत्र बचा

    DDU Special Back Paper Result: 4500 छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले, स्नातक अंतिम वर्ष का सत्र बचा

  • नौका विहार रोड पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर स्कॉर्पियो से भिड़ी, युवक की मौत

    नौका विहार रोड पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर स्कॉर्पियो से भिड़ी, युवक की मौत

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक