क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • गोरखपुर नगर निगम खरीदेगा 2 करोड़ का ‘सफाई रोबोट’, प्रदेश में पहला प्रयोग

    गोरखपुर नगर निगम खरीदेगा 2 करोड़ का ‘सफाई रोबोट’, प्रदेश में पहला प्रयोग

  • अयोध्या दीपोत्सव: गोरखपुर में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू, लखनऊ जाने वाले इन रास्तों का करें इस्तेमाल

    अयोध्या दीपोत्सव: गोरखपुर में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू, लखनऊ जाने वाले इन रास्तों का करें इस्तेमाल

  • GDA की 2020 फ्लैट वाली खोराबार टाउनशिप तैयार, कुश्मी एन्क्लेव में ₹57 लाख से घर, धनतेरस से बुकिंग!

    GDA की 2020 फ्लैट वाली खोराबार टाउनशिप तैयार, कुश्मी एन्क्लेव में ₹57 लाख से घर, धनतेरस से बुकिंग!

  • धनतेरस पर शहर में ट्रैफिक बदला: गोलघर, रेती जाने से पहले जान लें नया रूट प्लान

    धनतेरस पर शहर में ट्रैफिक बदला: गोलघर, रेती जाने से पहले जान लें नया रूट प्लान

  • भरोसे का कत्ल: प्रोफेसर की मौत के बाद नौकरानी और बेटों पर संपत्ति हड़पने और हत्या की साजिश का आरोप

    भरोसे का कत्ल: प्रोफेसर की मौत के बाद नौकरानी और बेटों पर संपत्ति हड़पने और हत्या की साजिश का आरोप

  • बिहार विधानसभा चुनाव में गरजेगा भोजपुरी स्टार का जादू, सांसद रवि किशन शुक्ला बने भाजपा के स्टार प्रचारक

    बिहार विधानसभा चुनाव में गरजेगा भोजपुरी स्टार का जादू, सांसद रवि किशन शुक्ला बने भाजपा के स्टार प्रचारक

  • गोरखपुर में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मिली धार, महिला मोर्चा से घर-घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने का आह्वान

    गोरखपुर में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मिली धार, महिला मोर्चा से घर-घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने का आह्वान

  • जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी के पति राजकुमार की हादसे में मौत, साजिश की आशंका

    जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी के पति राजकुमार की हादसे में मौत, साजिश की आशंका

  • रोजगार के नए अवसर: डीडीयू ने ‘वित्तीय सशक्तिकरण’ के लिए फ्लाई अप फाउंडेशन से मिलाया हाथ

    रोजगार के नए अवसर: डीडीयू ने ‘वित्तीय सशक्तिकरण’ के लिए फ्लाई अप फाउंडेशन से मिलाया हाथ

  • गोरखपुर के ‘स्नेक हैंडलर’ बाली सिंह राजपूत: सांपों ने 10 बार डसा, फिर भी जहरीले सांपों का साथ नहीं छोड़ा

    गोरखपुर के ‘स्नेक हैंडलर’ बाली सिंह राजपूत: सांपों ने 10 बार डसा, फिर भी जहरीले सांपों का साथ नहीं छोड़ा

  • प्रयागराज: शादीशुदा प्रेमिका ने आधी रात को 19 वर्षीय आशिक का प्राइवेट पार्ट काटा, ऑपरेशन से जान बची

    प्रयागराज: शादीशुदा प्रेमिका ने आधी रात को 19 वर्षीय आशिक का प्राइवेट पार्ट काटा, ऑपरेशन से जान बची

  • गाजियाबाद: जमानत पर बाहर आए हत्यारोपी अहसान को सीकरी रोड पर मारी गोली

    गाजियाबाद: जमानत पर बाहर आए हत्यारोपी अहसान को सीकरी रोड पर मारी गोली

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक