नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

Go Gorakhpur

Truck Kills Third-Grade Student in No-Entry Zone: शनिवार की सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर के पास ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. राजघाट इलाके से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों का आवागमन होने से भीड़ आक्रोशित हो गई. लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और घासीकटरा-इलाहीबाग रोड जाम कर दी. हालात बेकाबू देख सीओ कोतवाली, तिवारीपुर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक पुलिस की हिरासत में है.

नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

तिवारीपुर थाने के निजामपुर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा की दस वर्षीया बेटी शिप्रा घासीकटरा के पास एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी. सोमवार को करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी. भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ होने के बाद भी राजघाट से ट्रक निजामपुर की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शिप्रा दो बहनों में बड़ी थी. धर्मेन्द्र कुशवाहा एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने तत्काल सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अपर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल व नायब तहसीलदार, सीओ कोतवाली सहित कोतवाली सर्किट के तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख लोग भड़क गये और नारेबाजी करते हुए कहने लगे कि पुलिस की मिली भगत से शहर में ट्रकों का आवागम होता है. स्थानीय निवासी राकेश, पंकज, मुन्ना आदि का कहना था कि दिन में नो एंट्री जोन होने बाद भी पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को शहर में आने जाने देती है. पुलिस अफसर भी ट्रकों के आवागमन पर चुप्पी साधे हैं.

यह भी पढ़ें

  • वीर बहादुर सिंह

    वीर बहादुर सिंह: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लेखक और उनकी विरासत

  • अगस्त के आगाज के साथ ही गोरखपुर सिटी में बहुत कुछ नया होने जा रहा, यहां जानें डिटेल

    अगस्त के आगाज के साथ ही गोरखपुर सिटी में बहुत कुछ नया होने जा रहा, यहां जानें डिटेल

  • देवरिया में जागृति उद्यम केंद्र के 'ग्रीन कोहोर्ट' का आगाज, 43 उद्यमी बदलेंगे तस्वीर

    देवरिया में जागृति उद्यम केंद्र के ‘ग्रीन कोहोर्ट’ का आगाज, 43 उद्यमी बदलेंगे तस्वीर

  • एम्स गोरखपुर

    एम्स गोरखपुर में पहली सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण सर्जरी, 75 वर्षीय महिला को मिलेगी नई रोशनी

  • शिक्षा अपडेट: DDU में डिजिटल क्रांति, MMMUT में स्वच्छ भोजन और कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि

    शिक्षा अपडेट: DDU में डिजिटल क्रांति, MMMUT में स्वच्छ भोजन और कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि

  • गो गोरखपुर सिटी न्यूज़

    यूपी में सीएम योगी ने रचा इतिहास, गोरखपुर में नए डीएम की तैनाती, रामगढ़ ताल में बंबू रेस्टोरेंट का प्लान

  • गो गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: नगर निगम का बड़ा प्लान, रवि किशन को मिला संसद रत्न, डीडीयू में चुनाव की सुगबुगाहट और कई अपराधों का खुलासा

  • एम्स ने पहली बार किया रोटेटिंग हिंज नी इम्प्लांट के साथ सफल घुटना प्रत्यारोपण, मरीज को मिली नई जिंदगी

    एम्स ने पहली बार किया रोटेटिंग हिंज नी इम्प्लांट के साथ सफल घुटना प्रत्यारोपण, मरीज को मिली नई जिंदगी

  • नगर निगम गोरखपुर

    गोरखपुर नगर निगम लाएगा म्यूनिसिपल बॉन्ड, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, बैठक में लिए ये बड़े फैसले

  • कारगिल विजय दिवस: ब्रिगेडियर भारती ने सुनाई शौर्य गाथा, छात्राओं ने ब्रह्मोस मॉडल से किया सैनिकों को नमन

    कारगिल विजय दिवस: ब्रिगेडियर भारती ने सुनाई शौर्य गाथा, छात्राओं ने ब्रह्मोस मॉडल से किया सैनिकों को नमन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक