नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

Go Gorakhpur

Truck Kills Third-Grade Student in No-Entry Zone: शनिवार की सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर के पास ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. राजघाट इलाके से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों का आवागमन होने से भीड़ आक्रोशित हो गई. लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और घासीकटरा-इलाहीबाग रोड जाम कर दी. हालात बेकाबू देख सीओ कोतवाली, तिवारीपुर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक पुलिस की हिरासत में है.

नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

तिवारीपुर थाने के निजामपुर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा की दस वर्षीया बेटी शिप्रा घासीकटरा के पास एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी. सोमवार को करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी. भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ होने के बाद भी राजघाट से ट्रक निजामपुर की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शिप्रा दो बहनों में बड़ी थी. धर्मेन्द्र कुशवाहा एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने तत्काल सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अपर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल व नायब तहसीलदार, सीओ कोतवाली सहित कोतवाली सर्किट के तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख लोग भड़क गये और नारेबाजी करते हुए कहने लगे कि पुलिस की मिली भगत से शहर में ट्रकों का आवागम होता है. स्थानीय निवासी राकेश, पंकज, मुन्ना आदि का कहना था कि दिन में नो एंट्री जोन होने बाद भी पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को शहर में आने जाने देती है. पुलिस अफसर भी ट्रकों के आवागमन पर चुप्पी साधे हैं.

यह भी पढ़ें

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    छात्रों को मानसिक तनाव से बचाएगा प्रशासन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गोरखपुर में बनेगी विशेष कमेटी

  • Go Gorakhpur News

    नगर निगम सफाई कर्मचारी हड़ताल की तैयारी में, आखिर क्यों मजबूर हुए ड्राइवर-सुपरवाइजर?

  • राजपाल यादव सिखाएंगे अभिनय के गुर, गोरखपुर रंग महोत्सव में दिखेगी देशभर के नाटकों की झलक

    राजपाल यादव सिखाएंगे अभिनय के गुर, गोरखपुर रंग महोत्सव में दिखेगी देशभर के नाटकों की झलक

  • गोरखपुर जंक्शन पर कार्य जारी, यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अपनी ट्रेन का नया शेड्यूल तुरंत जांच लें

    गोरखपुर जंक्शन पर कार्य जारी, यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अपनी ट्रेन का नया शेड्यूल तुरंत जांच लें

  • शर्मनाक: नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता पहुंचा जेल, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

    शर्मनाक: नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता पहुंचा जेल, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

  • महिलाएं हैं राष्ट्र की उन्नति का आधार, मिशन शक्ति 5.0 ने दिया सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन: प्रो. पूनम टंडन 

    महिलाएं हैं राष्ट्र की उन्नति का आधार, मिशन शक्ति 5.0 ने दिया सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन: प्रो. पूनम टंडन 

  • खजनी और लखनऊ रूट पर शुरू होंगे तीन प्राइवेट बस अड्डे

    दिल्ली-जयपुर रूट के लिए खजनी और लखनऊ रूट पर शुरू होंगे तीन प्राइवेट बस अड्डे, 9 को लगेगी मुहर

  • शाहपुर थाना

    नौकरी के नाम पर जालसाजी, गोरखपुर एम्स के फर्जी ओपीडी इंचार्ज ने 3.50 लाख रुपये हड़पे

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    त्यौहार की मिठास में मिलावट नहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन टीमें आज से सड़कों पर, शुद्धता होगी सुनिश्चित

  • नगर निगम गोरखपुर

    स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता-2025: गोरखपुर नगर निगम की बड़ी पहल, तीन ‘आदर्श वार्डों’ को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक