नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

Go Gorakhpur

Truck Kills Third-Grade Student in No-Entry Zone: शनिवार की सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर के पास ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. राजघाट इलाके से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों का आवागमन होने से भीड़ आक्रोशित हो गई. लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और घासीकटरा-इलाहीबाग रोड जाम कर दी. हालात बेकाबू देख सीओ कोतवाली, तिवारीपुर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक पुलिस की हिरासत में है.

नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

तिवारीपुर थाने के निजामपुर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा की दस वर्षीया बेटी शिप्रा घासीकटरा के पास एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी. सोमवार को करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी. भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ होने के बाद भी राजघाट से ट्रक निजामपुर की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शिप्रा दो बहनों में बड़ी थी. धर्मेन्द्र कुशवाहा एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने तत्काल सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अपर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल व नायब तहसीलदार, सीओ कोतवाली सहित कोतवाली सर्किट के तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख लोग भड़क गये और नारेबाजी करते हुए कहने लगे कि पुलिस की मिली भगत से शहर में ट्रकों का आवागम होता है. स्थानीय निवासी राकेश, पंकज, मुन्ना आदि का कहना था कि दिन में नो एंट्री जोन होने बाद भी पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को शहर में आने जाने देती है. पुलिस अफसर भी ट्रकों के आवागमन पर चुप्पी साधे हैं.

यह भी पढ़ें

  • गोरखपुर-पुरी के यात्रियों के लिए खुशखबरी, गोमती नगर से जगन्नाथ धाम तक चलेगी नई सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

    गोरखपुर-पुरी के यात्रियों के लिए खुशखबरी, गोमती नगर से जगन्नाथ धाम तक चलेगी नई सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

  • डीडीयू की प्रगति पर सीएम के साथ वीसी की मुलाकात, पीएम-उषा योजना और कृषि विकास पर चर्चा

    डीडीयू की प्रगति पर सीएम के साथ वीसी की मुलाकात, पीएम-उषा योजना और कृषि विकास पर चर्चा

  • क्राइम फॉलोअप

    नीट छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड: एसटीएफ ने तैयार की चार्जशीट, बिहार का गिरोह निशाने पर

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    आस्था और उल्लास से मनी दीपावली; आज लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन की तैयारी, 5 अस्थायी पोखरे बनाए गए

  • गोरखपुर में संचालित ई-बस सेवा

    मुख्यमंत्री जनता सेवा बस: ग्रामीण रूटों पर दौड़ेगी कम किराए वाली बसें, 20% तक सस्ता होगा किराया

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    भ्रष्टाचार पर एक्शन: 3 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर बेचने के आरोप में एसडीओ और जेई निलंबित

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    डीडीयू में बड़े शैक्षणिक सुधार: समय से होगा रेट-2025 का आयोजन, संविदा शिक्षक भी बनेंगे शोध निर्देशक

  • दिवाली 2025: महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि, जानें क्यों खास है इस बार की दीपावली

    दिवाली 2025: महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि, जानें क्यों खास है इस बार की दीपावली

  • गोरखपुर विकास प्राधिकरण जीडीए मुख्यालय

    गोरखपुर: शहर का उत्तरी छोर फोरलेन से चमका, अब दक्षिणी छोर पर गीडा बसा रहा नई कॉलोनी

  • सीएम योगी की वनटांगिया संग 9वीं दिवाली: जंगल तिकोनिया नंबर तीन को दी ₹48.82 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

    सीएम योगी की वनटांगिया संग 9वीं दिवाली: जंगल तिकोनिया नंबर तीन को दी ₹48.82 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक