नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

Go Gorakhpur

Truck Kills Third-Grade Student in No-Entry Zone: शनिवार की सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर के पास ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. राजघाट इलाके से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों का आवागमन होने से भीड़ आक्रोशित हो गई. लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और घासीकटरा-इलाहीबाग रोड जाम कर दी. हालात बेकाबू देख सीओ कोतवाली, तिवारीपुर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक पुलिस की हिरासत में है.

नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

तिवारीपुर थाने के निजामपुर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा की दस वर्षीया बेटी शिप्रा घासीकटरा के पास एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी. सोमवार को करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी. भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ होने के बाद भी राजघाट से ट्रक निजामपुर की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शिप्रा दो बहनों में बड़ी थी. धर्मेन्द्र कुशवाहा एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने तत्काल सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अपर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल व नायब तहसीलदार, सीओ कोतवाली सहित कोतवाली सर्किट के तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख लोग भड़क गये और नारेबाजी करते हुए कहने लगे कि पुलिस की मिली भगत से शहर में ट्रकों का आवागम होता है. स्थानीय निवासी राकेश, पंकज, मुन्ना आदि का कहना था कि दिन में नो एंट्री जोन होने बाद भी पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को शहर में आने जाने देती है. पुलिस अफसर भी ट्रकों के आवागमन पर चुप्पी साधे हैं.

यह भी पढ़ें

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर अपराध समाचार

    गोरखपुर समाचार: कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 4 लोगों ने हड़पे ₹6.75 लाख

  • cyber crime

    क्रिप्टो ट्रेडिंग का झांसा देकर गोरखपुर के बड़े व्यापारी को लूटा, ऐसे हुआ ₹93 लाख का फ्रॉड

  • यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अब आधार कार्ड जन्म तिथि प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं, जानें नए नियम

    यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अब आधार कार्ड जन्म तिथि प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं, जानें नए नियम

  • सीनियर वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में सनी का जलवा, अबू धाबी में देश का नाम किया रोशन

    सीनियर वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में सनी का जलवा, अबू धाबी में देश का नाम किया रोशन

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • राष्ट्रीय जल संरक्षण में गोरखपुर का डंका, महापौर और नगर आयुक्त 'गुरु गंभीर नाथ स्मृति सम्मान' से अलंकृत

    राष्ट्रीय जल संरक्षण में गोरखपुर का डंका, महापौर और नगर आयुक्त ‘गुरु गंभीर नाथ स्मृति सम्मान’ से अलंकृत

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • आठवां वेतन आयोग: पेंशनर्स को लाभ पर सरकार लाए 'श्वेतपत्र', गोरखपुर में हुई बड़ी मांग

    आठवां वेतन आयोग: पेंशनर्स को लाभ पर सरकार लाए ‘श्वेतपत्र’, गोरखपुर में हुई बड़ी मांग

  • संकट के दौर में साहित्य के मूल्यों को जगाना होगा: प्रो. चितरंजन

    संकट के दौर में साहित्य के मूल्यों को जगाना होगा: प्रो. चितरंजन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक