नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

Go Gorakhpur

Truck Kills Third-Grade Student in No-Entry Zone: शनिवार की सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर के पास ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. राजघाट इलाके से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों का आवागमन होने से भीड़ आक्रोशित हो गई. लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और घासीकटरा-इलाहीबाग रोड जाम कर दी. हालात बेकाबू देख सीओ कोतवाली, तिवारीपुर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक पुलिस की हिरासत में है.

नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

तिवारीपुर थाने के निजामपुर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा की दस वर्षीया बेटी शिप्रा घासीकटरा के पास एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी. सोमवार को करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी. भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ होने के बाद भी राजघाट से ट्रक निजामपुर की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शिप्रा दो बहनों में बड़ी थी. धर्मेन्द्र कुशवाहा एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने तत्काल सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अपर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल व नायब तहसीलदार, सीओ कोतवाली सहित कोतवाली सर्किट के तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख लोग भड़क गये और नारेबाजी करते हुए कहने लगे कि पुलिस की मिली भगत से शहर में ट्रकों का आवागम होता है. स्थानीय निवासी राकेश, पंकज, मुन्ना आदि का कहना था कि दिन में नो एंट्री जोन होने बाद भी पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को शहर में आने जाने देती है. पुलिस अफसर भी ट्रकों के आवागमन पर चुप्पी साधे हैं.

यह भी पढ़ें

  • केस से दो नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत, महिला दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

    केस से दो नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत, महिला दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

  • Vacancy in Degree college

    बंश बहादुर पाल स्मारक महाविद्यालय को चाहिए प्राचार्य

  • NER update news

    गोरखपुर रेलवे जंक्शन पर पहुंच रहे तो जान लीजिए प्लेटफॉर्म के बदले नंबर

  • जनसुनवाई-समाधान पोर्टल पर दर्ज कराएं शिकायत, जिम्मेदार या तो सुनेंगे या वेतन रुकेगा

    जनसुनवाई-समाधान पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत, जिम्मेदार या तो सुनेंगे या वेतन रुकेगा!

  • Go Gorakhpur News

    आज शहर के कई इलाकों में पांच घंटे प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

  • गो यूपी न्यूज़

    यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी, यहां देखें सारी डिटेल

  • कुशीनगर में पराली जलाने पर 60 किसानों पर लगा जुर्माना

    कुशीनगर में पराली जलाने पर 60 किसानों पर लगा जुर्माना

  • Gorakhpur: जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 22 दिसंबर को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष की भांति शहीद रवीन्द्र सिंह की स्मृति में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है.

    जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए 27 नवंबर से मिलेंगे फॉर्म, लास्ट डेट 10 दिसंबर

  • कूड़ा उठाने वाली टीम को भुगतान अब क्यूआर कोड से करें

    क्यूआर कोड से कर सकेंगे कूड़ा उठाने वाली टीम को पेमेंट

  • Gorakhpur Crime News

    खेसरहा के पूर्व बसपा विधायक पर दर्ज होगा दुष्कर्म का केस

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक