नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

Go Gorakhpur

Truck Kills Third-Grade Student in No-Entry Zone: शनिवार की सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर के पास ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. राजघाट इलाके से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों का आवागमन होने से भीड़ आक्रोशित हो गई. लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और घासीकटरा-इलाहीबाग रोड जाम कर दी. हालात बेकाबू देख सीओ कोतवाली, तिवारीपुर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक पुलिस की हिरासत में है.

नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

तिवारीपुर थाने के निजामपुर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा की दस वर्षीया बेटी शिप्रा घासीकटरा के पास एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी. सोमवार को करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी. भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ होने के बाद भी राजघाट से ट्रक निजामपुर की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शिप्रा दो बहनों में बड़ी थी. धर्मेन्द्र कुशवाहा एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने तत्काल सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अपर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल व नायब तहसीलदार, सीओ कोतवाली सहित कोतवाली सर्किट के तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख लोग भड़क गये और नारेबाजी करते हुए कहने लगे कि पुलिस की मिली भगत से शहर में ट्रकों का आवागम होता है. स्थानीय निवासी राकेश, पंकज, मुन्ना आदि का कहना था कि दिन में नो एंट्री जोन होने बाद भी पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को शहर में आने जाने देती है. पुलिस अफसर भी ट्रकों के आवागमन पर चुप्पी साधे हैं.

यह भी पढ़ें

  • डीडीयू

    डीडीयू: 167 किमी लंबी साइकिल रैली से सतत विकास का देंगे संदेश

  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर युवाओं ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर युवाओं ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

  • महायोगी गोरखनाथ विवि की रासेयो इकाई ने ग्रामीणों को समझाईं काम की बातें

    पहले पढ़ें खाद्य पदार्थों के लेबल, फिर करें उनका इस्तेमाल

  • MMM-Madan Mohan Malaviya University of Technology

    एमएमएमयूटी में कवि सम्मेलन कल, जुटेंगे नामी कवि

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से ही होगा राष्ट्र निर्माण: प्रो. संजय

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से ही होगा राष्ट्र निर्माण: प्रो. संजय

  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज

    बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, छात्र का सिर फटा

  • एमएमएमयूटी में ऊर्जा, पर्यावरण और सामग्री विज्ञान पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

    स्नान और अन्य उपयोगों के लिए उपयुक्त है महाकुंभ का जल: डॉ. तिवारी

  • MMM-Madan Mohan Malaviya University of Technology

    Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में 56 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति को मंजूरी

  • डीडीयू

    डीडीयू गोरखपुर में शैक्षणिक पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई गई

  • विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है डीडीयू: प्रो. पूनम टंडन

    विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है डीडीयू: प्रो. पूनम टंडन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक