Truck Kills Third-Grade Student in No-Entry Zone: शनिवार की सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर के पास ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. राजघाट इलाके से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों का आवागमन होने से भीड़ आक्रोशित हो गई. लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और घासीकटरा-इलाहीबाग रोड जाम कर दी. हालात बेकाबू देख सीओ कोतवाली, तिवारीपुर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक पुलिस की हिरासत में है.
तिवारीपुर थाने के निजामपुर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा की दस वर्षीया बेटी शिप्रा घासीकटरा के पास एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी. सोमवार को करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी. भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ होने के बाद भी राजघाट से ट्रक निजामपुर की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शिप्रा दो बहनों में बड़ी थी. धर्मेन्द्र कुशवाहा एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.
बच्ची की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने तत्काल सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अपर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल व नायब तहसीलदार, सीओ कोतवाली सहित कोतवाली सर्किट के तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख लोग भड़क गये और नारेबाजी करते हुए कहने लगे कि पुलिस की मिली भगत से शहर में ट्रकों का आवागम होता है. स्थानीय निवासी राकेश, पंकज, मुन्ना आदि का कहना था कि दिन में नो एंट्री जोन होने बाद भी पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को शहर में आने जाने देती है. पुलिस अफसर भी ट्रकों के आवागमन पर चुप्पी साधे हैं.
यह भी पढ़ें
-
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बहू का शव छोड़कर फरार हुए ससुराली
-
गोरखपुर समाचार: हवाला कारोबार पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 50 लाख नकदी के साथ दुकानदार को दबोचा
-
मौसम का मिजाज: गोरखपुर में कड़ाके की ठंड से राहत, अब घने कोहरे के ‘येलो अलर्ट’ ने बढ़ाई चिंता
-
सहजनवां में खूनी संघर्ष: मछली विवाद में घर में घुसकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, इलाके में भारी तनाव
-
गोरखपुर: जमीन दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज
-
DDU के हजारों छात्रों को बड़ी राहत, सर्वर डाउन होने की वजह से मिला ‘दूसरा मौका’, अब 15 तक करें आवेदन
-
गोरखपुर: आयुष यूनिवर्सिटी में हाईटेक हुई पैथोलॉजी, एक साथ होगी 100 मरीजों की जांच, 15 मिनट में रिपोर्ट
-
गोरखपुर: 5 जनवरी को होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत, बनी ‘रिकॉर्ड’ तोड़ने की रणनीति
-
गोरखपुर: नकली सांप-छिपकली का डर दिखाकर लूट, 30 महिलाओं का गिरोह यूं देता था वारदात को अंजाम
-
गोरखपुर: ‘डबल इंजन सरकार ने नौकरियों पर लगाया ताला’, सपा जिलाध्यक्ष का बड़ा हमला