लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • शाहपुर थाना

    85 लाख की ठगी का शिकार हुए रिटायर्ड कृषि विभाग कर्मी, पूर्व सहयोगी सहित पांच आरोपी नामजद

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    GEAG का गोल्डन जुबली समारोह कल से, सुनीता नरायन और राजेंद्र सिंह करेंगे संबोधन

  • बस चालक और छात्रा की लव स्टोरी में नया मोड़, 'शादी' की कहानी झूठी! जहर देकर नस काटने का आरोप

    बस चालक और छात्रा की लव स्टोरी में नया मोड़, ‘शादी’ की कहानी झूठी! जहर देकर नस काटने का आरोप

  • अपराध समाचार

    चौरीचौरा: जमीन के विवाद में युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, पिता समेत तीन घायल

  • पूर्व पत्रकार, अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन नंदा खान के सलून का उद्घाटन, महिलाओं को बनाएंगी आत्मनिर्भर

    पूर्व पत्रकार, अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन नंदा खान के सलून का उद्घाटन, महिलाओं को बनाएंगी आत्मनिर्भर

  • आठवां वेतन आयोग पर गोरखपुर के कर्मचारियों ने की बैठक, JCM मीटिंग से पहले भेजे गए ये 5 बड़े सुझाव

    आठवां वेतन आयोग पर गोरखपुर के कर्मचारियों ने की बैठक, JCM मीटिंग से पहले भेजे गए ये 5 बड़े सुझाव

  • एम्स गोरखपुर: स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव का दौरा कल, इन दो नए वार्डों का करेंगी उद्घाटन

    एम्स गोरखपुर: स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव का दौरा कल, इन दो नए वार्डों का करेंगी उद्घाटन

  • किकबॉक्सिंग: विश्व चैंपियनशिप में यूपी से एकमात्र खिलाड़ी सनी सिंह 124 देशों के सामने दिखाएंगे दम

    किकबॉक्सिंग: विश्व चैंपियनशिप में यूपी से एकमात्र खिलाड़ी सनी सिंह 124 देशों के सामने दिखाएंगे दम

  • सैमसंग का दावा फेल! बारिश की बूंदों से खराब हुआ वाटरप्रूफ मोबाइल, कोर्ट ने दिया 1.58 लाख का झटका

    सैमसंग का दावा फेल! बारिश की बूंदों से खराब हुआ वाटरप्रूफ मोबाइल, कोर्ट ने दिया 1.58 लाख का झटका

  • खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी! गोरखपुर में यहां बनेगा 30,000 दर्शक क्षमता वाला भव्य इंटरनेशनल स्टेडियम

    खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी! गोरखपुर में यहां बनेगा 30,000 दर्शक क्षमता वाला भव्य इंटरनेशनल स्टेडियम

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक