लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    3 महीने पुराने गोरखपुर-सोनौली फोरलेन के अंडरपास में 17 दरारें, मरम्मत कम, दरारें ‘ढंकने’ में लगी कंपनी

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    डीडीयू में मीडिया लैब की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र

  • गहनों की चोरी

    अलमारी से नौ लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हुआ रिश्तेदार का बेटा

  • पराली जलाने पर कार्रवाई तेज, पिपराइच में सेटेलाइट से पकड़े गए पांच किसान, महराजगंज में 7 गिरफ्तार

    पराली जलाने पर कार्रवाई तेज, पिपराइच में सेटेलाइट से पकड़े गए पांच किसान, महराजगंज में 7 गिरफ्तार

  • कामिनी कौशल के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर! 98 की उम्र में ली अंतिम सांस

    कामिनी कौशल के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर! 98 की उम्र में ली अंतिम सांस

  • डाक विभाग का सर्वर हुआ ठप! स्पीड पोस्ट से लेकर पैसे निकालने तक, ग्राहकों को लौटना पड़ा निराश

    डाक विभाग का सर्वर हुआ ठप! स्पीड पोस्ट से लेकर पैसे निकालने तक, ग्राहकों को लौटना पड़ा निराश

  • एम्स गोरखपुर में डे केयर कीमोथेरेपी यूनिट शुरू, संयुक्त सचिव ने शोध और सुपर स्पेशलिटी सेवाओं पर दिया ज़ोर

    एम्स गोरखपुर में डे केयर कीमोथेरेपी यूनिट शुरू, संयुक्त सचिव ने शोध और सुपर स्पेशलिटी सेवाओं पर दिया ज़ोर

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    जेंडर को सिर्फ स्त्री-पुरुष तक न देखें, बचपन से ही बच्चों में विकसित करें संवेदनशीलता: प्रो. गिल

  • बिहार में राजग की प्रचंड जीत पर गोरखपुर में फूटे पटाखे, भाजपा कार्यालय में जोरदार सेलिब्रेशन

    बिहार में राजग की प्रचंड जीत पर गोरखपुर में फूटे पटाखे, भाजपा कार्यालय में जोरदार सेलिब्रेशन

  • गोरखपुर: बशारतपुर में बनेगा 'कल्याण मंडपम्', नगर आयुक्त ने दिए भूमि सुरक्षित करने के निर्देश

    गोरखपुर: बशारतपुर में बनेगा ‘कल्याण मंडपम्’, नगर आयुक्त ने दिए भूमि सुरक्षित करने के निर्देश

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक