लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • डीडीयू विश्वविद्यालय

    गोरखपुर विश्वविद्यालय: नोटिस बोर्ड

  • gda gorakhpur office gate

    नया गोरखपुर: अब शुरू होगी अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया, जनसुनवाई 30 को

  • असुरन-पिपराइच रोड चौड़ीकरण: निगम की 150 दुकानों पर मंडरा रहा खतरा

    असुरन-पिपराइच रोड चौड़ीकरण: निगम की 150 दुकानों पर मंडरा रहा खतरा

  • शादीशुदा प्रेमिका के घर रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, बदनामी के डर से लगा ली फांसी

    शादीशुदा प्रेमिका के घर रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, बदनामी के डर से लगा ली फांसी

  • डीडीयू के खिलाड़ियों ने मणिपुर विवि की टीम को दी शिकस्त

    डीडीयू की खिलाड़ियों ने मणिपुर विवि की टीम को दी शिकस्त

  • …क्योंकि बस एक कॉल की दूरी पर हैं जिले के जिम्मेदार अधिकारी

    गोरखपुर के अधिकारियों के सीयूजी नंबर की पूरी सूची यहां देखें

  • अपने इलाके की आशा दीदी के बारे में चाहिए जानकारी, यहां मिलेगी पूरी सूची

    अपने इलाके की आशा दीदी के बारे में चाहिए जानकारी? यहां मिलेगी पूरी सूची

  • बच्चे का अपहरण कर मांगी लाख मांगी फिरौती, दो घंटे में दबोचा गया

    बच्चे का अपहरण कर मांगी पांच लाख फिरौती, दो घंटे में दबोचा गया

  • Go Gorakhpur News

    आईएमए गोरखपुर: डॉ प्रतिभा गुप्ता अध्यक्ष, डॉ वाई सिंह सचिव

  • कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजभवन में कुलाधिपति से की भेंट

    कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजभवन में कुलाधिपति से की भेंट

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक