लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • Government Hotel Management Institute building Gorakhpur

    गोरखपुर को मिलेगी पहला सरकारी होटल मैनेजमेंट संस्थान, 85% काम पूरा

  • आरोग्य मंदिर, गोरखपुर

    आरोग्य मंदिर में कल से शुरू होगा एक माह का निशुल्क योग शिविर

  • ताल नदौर में 236 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

    ताल नदौर बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हब, 236 करोड़ से तैयार होगा स्टेडियम

  • यूपी पॉवर कॉरपोरेशन भवन

    उत्तर प्रदेश में महंगी हो सकती है बिजली, 30% तक बढ़ सकते हैं दाम

  • सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से हुआ लैस

    सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से हुआ लैस

  • बलरामपुर रेलवे स्टेशन का भव्य पुनर्विकास, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    बलरामपुर रेलवे स्टेशन का भव्य पुनर्विकास, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

  • गोरखपुर में बुद्धमय विश्व: 150 देशों के डाक टिकटों का अद्भुत संग्रह पहली बार प्रदर्शित

    बुद्धमय विश्व: गोरखपुर में लगी 150 देशों के डाक टिकटों के अद्भुत संग्रह की प्रदर्शनी

  • डीडीयू

    गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई तक बढ़ी

  • गहनों की चोरी

    महंगे शौक पूरे करने के लिए दुकान से उड़ाए थे 45 लाख के गहने

  • पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री.

    आज़ाद भारत की पहली सबसे बड़ी पॉलिटिकल ‘डेथ मिस्ट्री’- जानिए शास्त्री जी के जीवन के आखिरी दिन की कहानी

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक