चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।
पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।
कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।
लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।
लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।
अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।
मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।
देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।
पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।
-
गोरखपुर एम्स में ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम पर योग सप्ताह शुरू, राष्ट्रपति की विशेष उपस्थिति में होगा समापन!
-
अम्बेडकरनगर को ₹1184 करोड़ की सौगात! CM योगी ने 194 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
-
अब WhatsApp पर दिखेंगे विज्ञापन, जानें कहाँ आएंगे Ads और आपकी प्राइवेसी का क्या होगा?
-
दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने ‘हठयोग’ के महत्व पर दिया व्याख्यान
-
प्रयागराज-लालकुआं के बीच चलेगी नई साप्ताहिक विशेष ट्रेन! 19 जून से मिलेगी सुविधा, जानें पूरा टाइमटेबल
-
MMMUT में बनेगी अत्याधुनिक रोबोटिक्स लैब, माइनर डिग्री भी मिलेगी; जानें पूरी डिटेल
-
उर्दू विभाग के अध्यक्ष बने प्रोफेसर राजवंत राव
-
टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री? इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले हर्षित राणा को रोका गया, शुभमन गिल की टीम में होंगे शामिल!
-
ATM कार्ड नहीं! अब PhonePe, Google Pay से SBI ATM से निकालें पैसे, ये है पूरा आसान तरीका
-
कुशीनगर में शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जला ATM, लाखों का कैश भी हुआ खाक! लपटें देख सहमे लोग