लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में खुलेगा ‘शिक्षा से रोजगार’ कैरियर लाउंज: अब डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी!

  • रोडवेज बस ने 5 ऑटो और 2 स्कूली बस को ठोंका, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

    रोडवेज बस ने 5 ऑटो और 2 स्कूली बस को ठोंका, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

  • चौरीचौरा: रात में धान की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, 14 पर केस दर्ज!

    चौरीचौरा: रात में धान की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, 14 पर केस दर्ज!

  • क्रिकेट खेल रहा था 11वीं का छात्र, गिरी आकाशीय बिजली और चली गई जान

    क्रिकेट खेल रहा था 11वीं का छात्र, गिरी आकाशीय बिजली और चली गई जान

  • गोरखपुर में दो दर्दनाक हादसे: नौका विहार पर बाइक सवार युवक की मौत, गोला में कार ने ली जान

    गोरखपुर में दो दर्दनाक हादसे: नौका विहार पर बाइक सवार युवक की मौत, गोला में कार ने ली जान

  • गोरखपुर-पटना वंदेभारत

    गोरखपुर-पटना वंदेभारत की तैयारी तेज! 8 केसरिया कोच जंक्शन पहुंचे, 20 जून से चलेगी ट्रेन

  • आरआरबी भर्ती फर्जीवाड़ा

    आरआरबी भर्ती फर्जीवाड़ा: गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपी गिरफ्तार, पूर्व सचिव और अधीक्षक भी शामिल

  • एनईआर न्यूज़

    रेलवे का बड़ा कदम: अब HO कोटा में टिकट कंफर्म होने से पहले यात्रियों को आएगी कॉल! रुकेगा फर्जीवाड़ा

  • बस्ती न्यूज़

    बस्ती परी हत्याकांड: बड़ी कार्रवाई! थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    सीएम योगी आज गोरखपुर में: लिंक एक्सप्रेस-वे और आयुष विवि उद्घाटन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक