लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • खुश हैं या सिर्फ व्यस्त? एम्स गोरखपुर के डॉक्टरों ने बताया आधुनिक जीवन और तनाव का कड़वा सच

    खुश हैं या सिर्फ व्यस्त? एम्स गोरखपुर के डॉक्टरों ने बताया आधुनिक जीवन और तनाव का कड़वा सच

  • गोरखपुर: होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार विवेक अस्थाना को दिल का दौरा, निधन

    गोरखपुर: होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार विवेक अस्थाना को दिल का दौरा, निधन

  • गोरखपुर: तालनदोर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम तेज, DM दीपक मीणा ने जांची प्रगति

    गोरखपुर: तालनदोर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम तेज, DM दीपक मीणा ने जांची प्रगति

  • गोरखपुर समाचार: दहेज की आग में झुलसा रिश्ता, पीपीगंज में परिजनों ने बहू को पीटकर घर से निकाला

    गोरखपुर समाचार: दहेज की आग में झुलसा रिश्ता, पीपीगंज में परिजनों ने बहू को पीटकर घर से निकाला

  • गोरखपुर: जीडीए के 'कुश्मी एन्क्लेव' का निर्माण शुरू, जानिए फ्लैट्स के दाम और खासियत

    गोरखपुर: जीडीए के ‘कुश्मी एन्क्लेव’ का निर्माण शुरू, जानिए फ्लैट्स के दाम और खासियत

  • गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे अब कुशीनगर तक, सिलीगुड़ी से सीधे जुड़ेगा हरियाणा

    गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे अब कुशीनगर तक, सिलीगुड़ी से सीधे जुड़ेगा हरियाणा

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    मोहद्दीपुर में पकड़ी गई प्लास्टिक की बड़ी खेप, प्रशासन ने तस्करों को दी कड़ी चेतावनी

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • 'स्प्लिट्सविला 13' विनर जय दुधाने गिरफ्तार, शादी के 10 दिन बाद लगा 4.61 करोड़ की ठगी का आरोप

    ‘स्प्लिट्सविला 13’ विनर जय दुधाने गिरफ्तार, शादी के 10 दिन बाद लगा 4.61 करोड़ की ठगी का आरोप

  • Winter Heart Care: सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, एम्स गोरखपुर ने बताईं 10 जरूरी बातें

    Winter Heart Care: सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, एम्स गोरखपुर ने बताईं 10 जरूरी बातें

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक