लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • सहजनवा में NH-27 पर सुधरेगी यातायात की व्यवस्था, सांसद रवि किशन की पहल पर केंद्र ने शुरू की कार्रवाई

    सहजनवा में NH-27 पर सुधरेगी यातायात की व्यवस्था, सांसद रवि किशन की पहल पर केंद्र ने शुरू की कार्रवाई

  • गोरखपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, विनियमन शुल्क न चुकाने पर 4 ईंट भट्ठों पर छापा, लाखों की ईंटें नष्ट

    गोरखपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, विनियमन शुल्क न चुकाने पर 4 ईंट भट्ठों पर छापा, लाखों की ईंटें नष्ट

  • पंडित उदयभान मिश्र, गोरखपुर

    संकष्टी चतुर्थी आज: विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने का बड़ा मौका, नमक-तेल से करें परहेज

  • महात्मा गांधी इंटर कॉलेज

    ललित कला महोत्सव: 3 दिन तक चलेगा उत्सव, निबंध से लेकर ‘पाक कला’ तक में होगी जंग

  • क्राइम फॉलोअप

    गोरखपुर डबल मर्डर: 9 महीने बाद खुलेगा राज, 6 संदिग्धों का गाजियाबाद में होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

  • कैंट थाना गोरखपुर

    गोरखपुर: मां का हाल जानने पहुंचीं बहनों पर भाई ने कुल्हाड़ी से किया वार, एक का सिर फोड़ा

  • गोरखपुर में बोले पंकज चौधरी: 2027 में दोहरानी होगी 2017 से बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

    गोरखपुर में बोले पंकज चौधरी: 2027 में दोहरानी होगी 2017 से बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

  • गोरखपुर महोत्सव: एयर राइफल और पिस्टल में आज़माएं हाथ, 9 जनवरी से शुरू हो रहा शूटिंग का महाकुंभ

    गोरखपुर महोत्सव: एयर राइफल और पिस्टल में आज़माएं हाथ, 9 जनवरी से शुरू हो रहा शूटिंग का महाकुंभ

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    कड़ाके की ठंड के चलते गोरखपुर जिला प्रशासन ने इतने दिन और बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी

  • गोरखपुर में पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से लेकर सिंघड़िया तक पार्टी ने मनाया जश्न

    गोरखपुर में पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से लेकर सिंघड़िया तक पार्टी ने मनाया जश्न

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक