सिटी सेंटर

एनईआर के हर टिकट काउंटर पर लगा क्यूआर कोड, अब कैश की नो टेंशन

Gorakhpur Railway Station

Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे का हर टिकट काउंटर अब क्यूआर कोड से लैस है. अब अगर काउंटर पर लाइन में लगे यात्री के पास टिकट के लिए कैश नहीं है तो वह बार कोड के माध्यम से भी भुगतान कर सकता है. एनईआर के सभी 535 स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यह सुविधा शुरू हो गई है.

रेलवे में पहले केवल ऑनलाइन आरक्षित टिकट के लिए ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा थी. इसके बाद जनरल व प्लेटफार्म टिकट के लिए भी यह सुविधा हो गई, लेकिन यही टिकट अगर रेलवे स्टेशन के काउंटर से लेते थे तो उसके बदले नकद भुगतान करना होता था. काउंटर पर ऑनलाइन सुविधा नहीं होने से आए दिन कर्मचारियों और यात्रियों में कहासुनी होती थी. कर्मचारी कैश रुपये नहीं होने पर यात्रियों को लौटा देते थे. वहीं, यात्री भी फुटकर पैसे नहीं होने की वजह से काउंटर पर उलझते रहते थे. अब इन दोनों समस्या का समाधान हो गया है. इसके लिए हर जगह बार कोड स्कैनर लगाया गया है, जिसके जरिए लोग अपने टिकट का भुगतान कर सकेंगे.

लखनऊ मंडल में 221 जगह लगे हैं बार कोड स्कैनर : पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस, पीआरएस तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटरों पर टिकटों के भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगाया है. इसमें लखनऊ मंडल में 221, वाराणसी मंडल में 161 और इज्जतनगर मंडल में 153 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसमें से यूटीएस काउंटर पर 360, पीआरएस काउंटर पर 74 तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटर पर 101 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसके अतिरिक्त 80 क्यूआर डिवाइस स्पेयर के रूप में उपलब्ध हैं.

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ, पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे शत-प्रतिशत क्यूआर डिवाइस लगाने वाला देश के तीन अन्य क्षेत्रीय रेलवे की सूची में शामिल हो गया है. यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा से काम आसान होगा. इससे टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी.



  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: 15 जनवरी 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: 14 जनवरी, 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम योगी ने 6 विभूतियों को ‘गोरखपुर गौरव’ से नवाजा

    गोरखपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम योगी ने 6 विभूतियों को ‘गोरखपुर गौरव’ से नवाजा

  • Gorakhpur Budget 2025-26: सीएम सिटी में सड़कों और नालों के लिए खुलेगा खजाना, नगर निगम का बजट देख गदगद हुए लोग

    Gorakhpur Budget 2025-26: सीएम सिटी में सड़कों और नालों के लिए खुलेगा खजाना, नगर निगम का बजट देख गदगद हुए लोग

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • इंतज़ार खत्म! कल से शुरू हो रहा गोरखपुर महोत्सव, रवि किशन और मैथिली ठाकुर के साथ मनेगा जश्न

    इंतज़ार खत्म! कल से शुरू हो रहा गोरखपुर महोत्सव, रवि किशन और मैथिली ठाकुर के साथ मनेगा जश्न

  • महराजगंज न्यूज़: नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी महिला हिरासत में, आईबी और एसएसबी जांच में जुटी

    महराजगंज न्यूज़: नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी महिला हिरासत में, आईबी और एसएसबी जांच में जुटी

  • गो गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर न्यूज़: 6 साल पहले लापता हुआ था युवक, गाजीपुर में इस हाल में मिला, हुई घर वापसी

  • अब नौकरी के साथ करें पढ़ाई! राजर्षि टंडन यूनिवर्सिटी में दाखिला शुरू, बिना भागदौड़ ऐसे करें आवेदन

    अब नौकरी के साथ करें पढ़ाई! राजर्षि टंडन यूनिवर्सिटी में दाखिला शुरू, बिना भागदौड़ ऐसे करें आवेदन

  • गोरखपुर न्यूज़: पुलिस लाइन में एसपी नॉर्थ ने परखी शुक्रवार की परेड, महिला रिक्रूट्स को दिया फिटनेस का मंत्र

    गोरखपुर न्यूज़: पुलिस लाइन में एसपी नॉर्थ ने परखी शुक्रवार की परेड, महिला रिक्रूट्स को दिया फिटनेस का मंत्र

  • गोरखपुर न्यूज़: मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीआईजी ने बढ़ाया हौसला

    गोरखपुर न्यूज़: मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीआईजी ने बढ़ाया हौसला

  • सपा का गोरखपुर में दांव: दिग्विजय पटेल को मिली समाजवादी शिक्षक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

    सपा का गोरखपुर में दांव: दिग्विजय पटेल को मिली समाजवादी शिक्षक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

  • गोरखपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र नारायण दुबे के निधन से शोक, राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

    गोरखपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र नारायण दुबे के निधन से शोक, राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

  • गोरखपुर न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत पत्रकार विवेक अस्थाना के परिवार को दी 5 लाख की आर्थिक सहायता

    गोरखपुर न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत पत्रकार विवेक अस्थाना के परिवार को दी 5 लाख की आर्थिक सहायता

  • गोरखपुर न्यूज़: सीएम योगी ने असुरन-पिपराइच फोरलेन का किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों में बांटे कंबल

    गोरखपुर न्यूज़: सीएम योगी ने असुरन-पिपराइच फोरलेन का किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों में बांटे कंबल

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक