Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे का हर टिकट काउंटर अब क्यूआर कोड से लैस है. अब अगर काउंटर पर लाइन में लगे यात्री के पास टिकट के लिए कैश नहीं है तो वह बार कोड के माध्यम से भी भुगतान कर सकता है. एनईआर के सभी 535 स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यह सुविधा शुरू हो गई है.
रेलवे में पहले केवल ऑनलाइन आरक्षित टिकट के लिए ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा थी. इसके बाद जनरल व प्लेटफार्म टिकट के लिए भी यह सुविधा हो गई, लेकिन यही टिकट अगर रेलवे स्टेशन के काउंटर से लेते थे तो उसके बदले नकद भुगतान करना होता था. काउंटर पर ऑनलाइन सुविधा नहीं होने से आए दिन कर्मचारियों और यात्रियों में कहासुनी होती थी. कर्मचारी कैश रुपये नहीं होने पर यात्रियों को लौटा देते थे. वहीं, यात्री भी फुटकर पैसे नहीं होने की वजह से काउंटर पर उलझते रहते थे. अब इन दोनों समस्या का समाधान हो गया है. इसके लिए हर जगह बार कोड स्कैनर लगाया गया है, जिसके जरिए लोग अपने टिकट का भुगतान कर सकेंगे.
लखनऊ मंडल में 221 जगह लगे हैं बार कोड स्कैनर : पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस, पीआरएस तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटरों पर टिकटों के भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगाया है. इसमें लखनऊ मंडल में 221, वाराणसी मंडल में 161 और इज्जतनगर मंडल में 153 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसमें से यूटीएस काउंटर पर 360, पीआरएस काउंटर पर 74 तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटर पर 101 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसके अतिरिक्त 80 क्यूआर डिवाइस स्पेयर के रूप में उपलब्ध हैं.
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ, पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे शत-प्रतिशत क्यूआर डिवाइस लगाने वाला देश के तीन अन्य क्षेत्रीय रेलवे की सूची में शामिल हो गया है. यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा से काम आसान होगा. इससे टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी.
-
रामजानकी मार्ग पर हादसा: अज्ञात ट्रेलर ने दो बाइकों को रौंदा, एक बाइक सवार भरत पासवान की मौत
-
DDUGU ने शोध के क्षेत्र में गढ़े नए मानक, पीएचडी, पेटेंट और अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशनों में ऐतिहासिक वृद्धि
-
सपा नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि को किया याद, ‘सत्य और कर्तव्य’ के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
-
कैम्पियरगंज: प्रेम-प्रसंग से नाराज़ भाई ने बहन को नहर में डुबोकर मारा, खुद पुलिस को दी वारदात की सूचना
-
MMMUT School of Medical Sciences को मिली हरी झंडी, एमबीबीएस सहित कई नए कोर्स होंगे शुरू
-
गोरखपुर चिड़ियाघर में मौत का सिलसिला जारी, बर्ड फ्लू के बाद अब बब्बर शेर ‘भरत’ की मिर्गी से मौत, उठे सवाल
-
गोरखपुर: जगन्नाथपुर में घर के बाहर से सगी बहनों के अपहरण की कोशिश, शोर सुनकर युवक फरार
-
दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए 38 स्पेशल ट्रेनें
-
MMMUT करेगा वियतनाम के दो विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक समझौता, छात्रों को मिलेगी संयुक्त डिग्री
-
गोरखपुर में साहित्य और इतिहास का संगम, डॉ. राजवन्ती मान को मिला आयाम सम्मान 2025
-
अयोध्या: बीकापुर में जोरदार विस्फोट से 2 घर जमींदोज, एक की मौत; राममंदिर से 28 KM दूर हुआ हादसा
-
गोरखनाथ रोड आरओबी: रेलवे ब्लॉक ने रोकी काम की रफ्तार, डीएम-कमिश्नर ने किया निरीक्षण
-
गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप, यात्रियों को 10 घंटे तक झेलनी पड़ी भारी परेशानी
-
कानपुर: बर्गर-पिज्जा की लत में बेटा बेच रहा था बहन की सगाई की अंगूठी, सराफा व्यापारी की समझदारी से बची
-
गुरु गोरखनाथ ने की थी इस मंदिर की स्थापना, यहां त्रेता युग से जल रही अखंड ज्योति, 51 शक्तिपीठों में से है एक