Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे का हर टिकट काउंटर अब क्यूआर कोड से लैस है. अब अगर काउंटर पर लाइन में लगे यात्री के पास टिकट के लिए कैश नहीं है तो वह बार कोड के माध्यम से भी भुगतान कर सकता है. एनईआर के सभी 535 स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यह सुविधा शुरू हो गई है.
रेलवे में पहले केवल ऑनलाइन आरक्षित टिकट के लिए ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा थी. इसके बाद जनरल व प्लेटफार्म टिकट के लिए भी यह सुविधा हो गई, लेकिन यही टिकट अगर रेलवे स्टेशन के काउंटर से लेते थे तो उसके बदले नकद भुगतान करना होता था. काउंटर पर ऑनलाइन सुविधा नहीं होने से आए दिन कर्मचारियों और यात्रियों में कहासुनी होती थी. कर्मचारी कैश रुपये नहीं होने पर यात्रियों को लौटा देते थे. वहीं, यात्री भी फुटकर पैसे नहीं होने की वजह से काउंटर पर उलझते रहते थे. अब इन दोनों समस्या का समाधान हो गया है. इसके लिए हर जगह बार कोड स्कैनर लगाया गया है, जिसके जरिए लोग अपने टिकट का भुगतान कर सकेंगे.
लखनऊ मंडल में 221 जगह लगे हैं बार कोड स्कैनर : पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस, पीआरएस तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटरों पर टिकटों के भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगाया है. इसमें लखनऊ मंडल में 221, वाराणसी मंडल में 161 और इज्जतनगर मंडल में 153 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसमें से यूटीएस काउंटर पर 360, पीआरएस काउंटर पर 74 तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटर पर 101 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसके अतिरिक्त 80 क्यूआर डिवाइस स्पेयर के रूप में उपलब्ध हैं.
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ, पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे शत-प्रतिशत क्यूआर डिवाइस लगाने वाला देश के तीन अन्य क्षेत्रीय रेलवे की सूची में शामिल हो गया है. यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा से काम आसान होगा. इससे टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी.
-
नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला
-
लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ दूर होगा या करीब, यहां जानिए सफर कितने घंटे का होगा
-
वॉट्सऐप वाले शेयर बाजार में फंसे तो समझो गए काम से
-
नवंबर से गोरखपुर सिटी की इस सड़क का होगा अलग रुतबा
-
फसल को जानवरों से बचाने के लिए बाड़ में जोड़ा करंट, तीन युवकों की चली गई जान
-
दहेज के लिए चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जानें गोरखपुर में कहां का है मामला
-
यात्रीगण कृपया ध्यान दें-इन ट्रेनों के बदले हैं रूट, समय
-
खतरनाक! आप यकीन नहीं करेंगे कि ‘डिज़िटल डकैती’ ऐसे भी हो सकती है
-
गोरखपुर में बन रहे 13 हाईटेक बस स्टॉप, देखें आपके मुहल्ले के पास कौन सा है
-
अंबेडकर चौक पर नगर निगम करने जा रहा ऐसा काम कि मजा आ जाएगा
-
हाइवे पर आधी रात को महिलाओं को किया किडनैप, सामूहिक दुष्कर्म
-
उफान पर पहुंचकर राप्ती स्थिर, 64 गांवों में दौड़ रही नाव
-
डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज नौतनवा में रिक्तियां
-
गोरखपुर में इस इलाके में जीडीए बनाने जा रहा सबसे ऊंची इमारत
-
गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: एक साल में तय किया प्रगति का सफर