सिटी सेंटर

एनईआर के हर टिकट काउंटर पर लगा क्यूआर कोड, अब कैश की नो टेंशन

Gorakhpur Railway Station

Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे का हर टिकट काउंटर अब क्यूआर कोड से लैस है. अब अगर काउंटर पर लाइन में लगे यात्री के पास टिकट के लिए कैश नहीं है तो वह बार कोड के माध्यम से भी भुगतान कर सकता है. एनईआर के सभी 535 स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यह सुविधा शुरू हो गई है.

रेलवे में पहले केवल ऑनलाइन आरक्षित टिकट के लिए ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा थी. इसके बाद जनरल व प्लेटफार्म टिकट के लिए भी यह सुविधा हो गई, लेकिन यही टिकट अगर रेलवे स्टेशन के काउंटर से लेते थे तो उसके बदले नकद भुगतान करना होता था. काउंटर पर ऑनलाइन सुविधा नहीं होने से आए दिन कर्मचारियों और यात्रियों में कहासुनी होती थी. कर्मचारी कैश रुपये नहीं होने पर यात्रियों को लौटा देते थे. वहीं, यात्री भी फुटकर पैसे नहीं होने की वजह से काउंटर पर उलझते रहते थे. अब इन दोनों समस्या का समाधान हो गया है. इसके लिए हर जगह बार कोड स्कैनर लगाया गया है, जिसके जरिए लोग अपने टिकट का भुगतान कर सकेंगे.

लखनऊ मंडल में 221 जगह लगे हैं बार कोड स्कैनर : पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस, पीआरएस तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटरों पर टिकटों के भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगाया है. इसमें लखनऊ मंडल में 221, वाराणसी मंडल में 161 और इज्जतनगर मंडल में 153 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसमें से यूटीएस काउंटर पर 360, पीआरएस काउंटर पर 74 तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटर पर 101 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसके अतिरिक्त 80 क्यूआर डिवाइस स्पेयर के रूप में उपलब्ध हैं.

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ, पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे शत-प्रतिशत क्यूआर डिवाइस लगाने वाला देश के तीन अन्य क्षेत्रीय रेलवे की सूची में शामिल हो गया है. यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा से काम आसान होगा. इससे टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी.



  • Gorakhpur Crime News

    सनक: शादी से इनकार करने पर युवती को कार से रौंदा, मौत

  • Go Gorakhpur News

    शहर को आज फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का तोहफ़ा देंगे सीएम

  • Go Gorakhpur News

    योगी सरकार बनाने जा रही 22 जिलों को कनेक्ट करने वाला नया एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर से हरियाणा तक जाएगा

  • Go Gorakhpur News

    धर्मशाला बाजार में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी में नगर निगम

  • Gorakhpur Railway Station

    सोशल मीडिया पर रेल अधिकारियों की लापरवाही उजागर करने वाला कर्मी बर्खास्त

  • बतकही-गो गोरखपुर

    खुद ही को जलाकर, खुद को रोशन किया हमने…

  • Go Gorakhpur News

    गोरखपुर शहर के पार्षदों के नाम और नंबर की अपडेटेड सूची यहां देखें

  • Gorakhpur Railway Station

    राहत: त्योहारों पर गोरखपुर-आगरा के बीच ट्रेन

  • रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

    रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

  • बतकही-गो गोरखपुर

    …क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी

  • लापरवाही के स्पीड ब्रेकर ने रोकी तीन फोरलेनों की रफ्तार

    लापरवाही के स्पीड ब्रेकर ने रोकी तीन फोरलेनों की रफ्तार

  • दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

    दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

  • बतकही-गो गोरखपुर

    …जरा तुम दाम तो बोलो यहां ईमान बिकते हैं

  • Go Gorakhpur News

    मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

  • Gorakhpur Railway Station

    एनईआर के हर टिकट काउंटर पर लगा क्यूआर कोड, अब कैश की नो टेंशन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक