Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे का हर टिकट काउंटर अब क्यूआर कोड से लैस है. अब अगर काउंटर पर लाइन में लगे यात्री के पास टिकट के लिए कैश नहीं है तो वह बार कोड के माध्यम से भी भुगतान कर सकता है. एनईआर के सभी 535 स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यह सुविधा शुरू हो गई है.
रेलवे में पहले केवल ऑनलाइन आरक्षित टिकट के लिए ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा थी. इसके बाद जनरल व प्लेटफार्म टिकट के लिए भी यह सुविधा हो गई, लेकिन यही टिकट अगर रेलवे स्टेशन के काउंटर से लेते थे तो उसके बदले नकद भुगतान करना होता था. काउंटर पर ऑनलाइन सुविधा नहीं होने से आए दिन कर्मचारियों और यात्रियों में कहासुनी होती थी. कर्मचारी कैश रुपये नहीं होने पर यात्रियों को लौटा देते थे. वहीं, यात्री भी फुटकर पैसे नहीं होने की वजह से काउंटर पर उलझते रहते थे. अब इन दोनों समस्या का समाधान हो गया है. इसके लिए हर जगह बार कोड स्कैनर लगाया गया है, जिसके जरिए लोग अपने टिकट का भुगतान कर सकेंगे.
लखनऊ मंडल में 221 जगह लगे हैं बार कोड स्कैनर : पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस, पीआरएस तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटरों पर टिकटों के भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगाया है. इसमें लखनऊ मंडल में 221, वाराणसी मंडल में 161 और इज्जतनगर मंडल में 153 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसमें से यूटीएस काउंटर पर 360, पीआरएस काउंटर पर 74 तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटर पर 101 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसके अतिरिक्त 80 क्यूआर डिवाइस स्पेयर के रूप में उपलब्ध हैं.
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ, पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे शत-प्रतिशत क्यूआर डिवाइस लगाने वाला देश के तीन अन्य क्षेत्रीय रेलवे की सूची में शामिल हो गया है. यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा से काम आसान होगा. इससे टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी.
-
मकर संक्रांति: 16 से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य
-
खिचड़ी अर्पित करने कल से उमड़ेंगे श्रद्धालु, इस बार मेले में क्या है खास…जानिए
-
खिचड़ी मेला: आरपीएफ ग्राउंड से गोरखनाथ चिकित्सालय तक की सड़क बनी ‘नो व्हीकल जोन’
-
आयकर छापा: टीम को करोड़ों की आयकर चोरी के ठोस सुबूत मिले
-
लव, सेक्स, धोखे में फंसी युवती पहुंची थाने, आरोपी हवालात में
-
यूपीपीसीएल के पूर्व प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा की 2.85 करोड़ की संपत्ति कुर्क
-
महाकुंभ: स्टीव जॉब्स की पत्नी को मिला नया नाम, पंद्रह दिन कल्पवास करेंगी ‘कमला’
-
‘उड़ता गोरखपुर’ में पुलिस का छापा, हुक्का बार संचालक गिरफ्तार
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मोहम्मद शमी की वापसी
-
सोने की चमक और दाम की जानकारी अब आपके मोबाइल पर
-
एम्स: मेस के खाने में गड़बड़ी मिलने पर एक्शन, फिर से बनी कमेटी
-
कुंभ स्नान: आस्था और मोक्ष की तलाश
-
आइकॉन खिलाड़ी टीम को नीचे खींच रहे हैं: संजय मांजरेकर
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, नंबरों में गड़बड़ी का आरोप
-
हफ्ते में 90 घंटे काम पर क्या बोलीं दीपिका पादुकोण…