सिटी सेंटर

एनईआर के हर टिकट काउंटर पर लगा क्यूआर कोड, अब कैश की नो टेंशन

Gorakhpur Railway Station

Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे का हर टिकट काउंटर अब क्यूआर कोड से लैस है. अब अगर काउंटर पर लाइन में लगे यात्री के पास टिकट के लिए कैश नहीं है तो वह बार कोड के माध्यम से भी भुगतान कर सकता है. एनईआर के सभी 535 स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यह सुविधा शुरू हो गई है.

रेलवे में पहले केवल ऑनलाइन आरक्षित टिकट के लिए ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा थी. इसके बाद जनरल व प्लेटफार्म टिकट के लिए भी यह सुविधा हो गई, लेकिन यही टिकट अगर रेलवे स्टेशन के काउंटर से लेते थे तो उसके बदले नकद भुगतान करना होता था. काउंटर पर ऑनलाइन सुविधा नहीं होने से आए दिन कर्मचारियों और यात्रियों में कहासुनी होती थी. कर्मचारी कैश रुपये नहीं होने पर यात्रियों को लौटा देते थे. वहीं, यात्री भी फुटकर पैसे नहीं होने की वजह से काउंटर पर उलझते रहते थे. अब इन दोनों समस्या का समाधान हो गया है. इसके लिए हर जगह बार कोड स्कैनर लगाया गया है, जिसके जरिए लोग अपने टिकट का भुगतान कर सकेंगे.

लखनऊ मंडल में 221 जगह लगे हैं बार कोड स्कैनर : पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस, पीआरएस तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटरों पर टिकटों के भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगाया है. इसमें लखनऊ मंडल में 221, वाराणसी मंडल में 161 और इज्जतनगर मंडल में 153 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसमें से यूटीएस काउंटर पर 360, पीआरएस काउंटर पर 74 तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटर पर 101 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसके अतिरिक्त 80 क्यूआर डिवाइस स्पेयर के रूप में उपलब्ध हैं.

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ, पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे शत-प्रतिशत क्यूआर डिवाइस लगाने वाला देश के तीन अन्य क्षेत्रीय रेलवे की सूची में शामिल हो गया है. यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा से काम आसान होगा. इससे टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी.



  • Cyber crime

    डिजिटल अरेस्ट की ये वारदात आपको हिला देगी

  • एनईआर न्यूज़

    महाकुंभ: एनईआर गुरुवार को चलाएगा 16 मेला स्पेशल ट्रेनें

  • सशक्त युवा से ही बनेगा सशक्त भारत: कुलपति

    सशक्त युवा से ही बनेगा सशक्त भारत: कुलपति

  • डीडीयू के छात्र ने एकल नाट्य प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान, राज्यपाल ने किया सम्मानित

    डीडीयू के छात्र ने एकल नाट्य प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान, राज्यपाल ने किया सम्मानित

  • डीडीयू में ऑनलाइन शिक्षा का नया दौर, टीमलीज एडटेक से हुआ समझौता

    डीडीयू में ऑनलाइन शिक्षा का नया दौर, टीमलीज एडटेक से हुआ समझौता

  • डीडीयू की छात्राओं ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में किया जागरूक

    डीडीयू की छात्राओं ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में किया जागरूक

  • Gorakhpur Crime News

    राजा यादव सुसाइड मामले में युवती सहित नौ पर केस दर्ज

  • बस्ती न्यूज़

    बस्ती में भी बेतिया राज! इतनी ज़मीनों की जल्द शुरू होगी पैमाइश

  • विवाह

    शादी अनुदान योजना फिर से शुरू, जानें किसे मिलेगा लाभ

  • अपार आईडी

    गजब! एक दिन में बनेगी 1 लाख 33 हजार अपार आईडी

  • NER News

    एनईआर की टीम ने नागपुर में कबड्डी में जीता कांस्य

  • ओडीओपी के लिए संजीवनी बना कुंभ, जानिए कौन से उत्पाद मचा रहे धूम

    ओडीओपी के लिए संजीवनी बना कुंभ, जानिए कौन से उत्पाद मचा रहे धूम

  • Go-Gorakhpur-News-AIIMS-gkp

    एम्स के डॉक्टरों ने निकाली चेहरे में धंसी गोली, बिहार के युवक को दिया नया जीवन

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    मौसम: गोरखपुर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी 2 दिन बढ़ी

  • Gorakhpur Mausam

    यूपी से कल गुजरने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, ठंड हवा-बारिश की संभावना

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक