क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल कल गोरखपुर आएंगे, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल कल गोरखपुर आएंगे, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

  • DM की सख्त चेतावनी: ‘उद्यमियों की समस्याएं सुलझाएं, वरना होगी कार्रवाई’; औद्योगिक विकास पर निर्देश

    DM की सख्त चेतावनी: ‘उद्यमियों की समस्याएं सुलझाएं, वरना होगी कार्रवाई’; औद्योगिक विकास पर निर्देश

  • गोरखपुर के दो वरिष्ठ पेंशनर्स को “भारत पेंशनर्स समाज” में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पेंशनर्स में खुशी की लहर

    गोरखपुर के दो वरिष्ठ पेंशनर्स को “भारत पेंशनर्स समाज” में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पेंशनर्स में खुशी की लहर

  • MMMUT दीक्षांत समारोह: 1473 छात्रों को उपाधि, 45 को स्वर्ण पदक; राज्यपाल ने दिया ‘विश्व गुरु’ बनने का मंत्र

    MMMUT दीक्षांत समारोह: 1473 छात्रों को उपाधि, 45 को स्वर्ण पदक; राज्यपाल ने दिया ‘विश्व गुरु’ बनने का मंत्र

  • गोरखपुर सैनिक स्कूल: शिक्षिका के गंभीर आरोपों के बाद शासन की टीम जांच करने पहुंची, कैमरे के सामने दर्ज हुए बयान

    गोरखपुर सैनिक स्कूल: शिक्षिका के गंभीर आरोपों के बाद शासन की टीम जांच करने पहुंची, कैमरे के सामने दर्ज हुए बयान

  • MMMUT दीक्षांत: ISRO चीफ के हाथों 21 मेधावियों को 45 स्वर्ण पदक, पावरग्रिड करेगा 14 करोड़ का निवेश

    MMMUT दीक्षांत: ISRO चीफ के हाथों 21 मेधावियों को 45 स्वर्ण पदक, पावरग्रिड करेगा 14 करोड़ का निवेश

  • गोरखपुर में साइबर ठगों का नया ‘खेल’, बैंक मैनेजर बन उड़ाए 31 लाख रुपये, पढ़ें कैसे बचें

    गोरखपुर में साइबर ठगों का नया ‘खेल’, बैंक मैनेजर बन उड़ाए 31 लाख रुपये, पढ़ें कैसे बचें

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों का वैज्ञानिक कौशल, ‘हाइपरलूप ट्रेन’ ने जीता सबका दिल

    गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों का वैज्ञानिक कौशल, ‘हाइपरलूप ट्रेन’ ने जीता सबका दिल

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय: 44वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

    गोरखपुर विश्वविद्यालय: 44वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

  • अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत, सीएम योगी से की मुलाकात, मिशन पर कही बड़ी बात

    अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत, सीएम योगी से की मुलाकात, मिशन पर कही बड़ी बात

  • बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 43 घायल

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 43 घायल

  • FSSAI का बड़ा खुलासा, हर 10 में से 1 फ़ूड प्रोडक्ट मिलावटी! ऐसे करें शिकायत और तुरंत मिलेगा न्याय

    FSSAI का बड़ा खुलासा, हर 10 में से 1 फ़ूड प्रोडक्ट मिलावटी! ऐसे करें शिकायत और तुरंत मिलेगा न्याय

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक