क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • यूपी के सीतापुर में हेड मास्टर ने बीएसए को बेल्ट से पीटा, सरकारी दफ्तर में मचा हड़कंप

    यूपी के सीतापुर में हेड मास्टर ने बीएसए को बेल्ट से पीटा, सरकारी दफ्तर में मचा हड़कंप

  • हेल्थ इंश्योरेंस फ्रॉड: तीन और बीमा कंपनियों ने की शिकायत, शहर में बड़े रैकेट का अंदेशा

    हेल्थ इंश्योरेंस फ्रॉड: तीन और बीमा कंपनियों ने की शिकायत, शहर में बड़े रैकेट का अंदेशा

  • गोरखपुर: दीपक गुप्ता हत्याकांड में अब तक 50+ पुलिसकर्मियों पर गाज, कई और पर कार्रवाई की तैयारी

    गोरखपुर: दीपक गुप्ता हत्याकांड में अब तक 50+ पुलिसकर्मियों पर गाज, कई और पर कार्रवाई की तैयारी

  • मेगा ब्लॉक: 26 सितंबर तक गोरखपुर-डोमिनगढ़ रेल रूट पर कई ट्रेनें निरस्त-डायवर्ट; आज से 17 और ट्रेनें निरस्त

    मेगा ब्लॉक: 26 सितंबर तक गोरखपुर-डोमिनगढ़ रेल रूट पर कई ट्रेनें निरस्त-डायवर्ट; आज से 17 और ट्रेनें निरस्त

  • गोरखपुर: YouTube से सीखा गोली चलाना, फिर दोस्त को मारी 5 गोलियां; आरोपी गिरफ्तार

    गोरखपुर: YouTube से सीखा गोली चलाना, फिर दोस्त को मारी 5 गोलियां; आरोपी गिरफ्तार

  • यूपी में ‘जाति’ पर योगी सरकार के फैसले पर एनडीए में ही फूट, डॉ. संजय बोले…तो कौन पहचानेगा?

    यूपी में ‘जाति’ पर योगी सरकार के फैसले पर एनडीए में ही फूट, डॉ. संजय बोले…तो कौन पहचानेगा?

  • गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय: पहली बार आने वालों के लिए मार्गदर्शिका

    गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय: पहली बार आने वालों के लिए मार्गदर्शिका

  • वाराणसी से निकली ‘चक दे इंडिया’ की नई सनसनी, कैनबरा में फॉरवर्ड खेलेगी पूर्णिमा

    वाराणसी से निकली ‘चक दे इंडिया’ की नई सनसनी, कैनबरा में फॉरवर्ड खेलेगी पूर्णिमा

  • गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया ‘मोदी के 11 वर्ष-एक विमर्श’ कार्यक्रम का आयोजन, वक्ताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

    गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया ‘मोदी के 11 वर्ष-एक विमर्श’ कार्यक्रम का आयोजन, वक्ताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

  • आजम खान की रिहाई पर पहुंची 73 गाड़ियों पर लगा 1 लाख 49 हजार रुपये का जुर्माना, जानें क्यों

    आजम खान की रिहाई पर पहुंची 73 गाड़ियों पर लगा 1 लाख 49 हजार रुपये का जुर्माना, जानें क्यों

  • गाजियाबाद में महिला पुलिस का ‘शक्ति’ रूप, एनकाउंटर के बाद शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

    गाजियाबाद में महिला पुलिस का ‘शक्ति’ रूप, एनकाउंटर के बाद शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

  • गोरखपुर के पिड़री गांव में दुखद हादसा, पुराने खनन के गड्ढे में डूबकर दो मासूमों ने गंवाई जान

    गोरखपुर के पिड़री गांव में दुखद हादसा, पुराने खनन के गड्ढे में डूबकर दो मासूमों ने गंवाई जान

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक