क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • गोरखपुर के सोनू यादव बने ‘समाजवादी छात्र सभा’ के प्रदेश सचिव

    गोरखपुर के सोनू यादव बने ‘समाजवादी छात्र सभा’ के प्रदेश सचिव

  • देवरिया: हाईस्कूल की लापता छात्रा का शव तालाब में मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

    देवरिया: हाईस्कूल की लापता छात्रा का शव तालाब में मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

  • कुशीनगर: हिरण्यवती नदी का महासफाई अभियान शुरू, बुद्धकालीन विरासत को संवारने की पहल

    कुशीनगर: हिरण्यवती नदी का महासफाई अभियान शुरू, बुद्धकालीन विरासत को संवारने की पहल

  • उपेक्षा से लेकर उन्नति तक का सफर! गोरखपुर के इस वनटांगिया गांव में अब हर दिन होती है दिवाली

    उपेक्षा से लेकर उन्नति तक का सफर! गोरखपुर के इस वनटांगिया गांव में अब हर दिन होती है दिवाली

  • चौरीचौरा में ‘बंटी बबली’ का सनसनीखेज कारनामा, महिलाओं से लाखों के जेवरात लेकर दंपती फरार

    चौरीचौरा में ‘बंटी बबली’ का सनसनीखेज कारनामा, महिलाओं से लाखों के जेवरात लेकर दंपती फरार

  • गोरखपुर: जाम से मुक्ति के लिए बड़ा एक्शन, अब ‘अवैध पार्किंग’ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    गोरखपुर: जाम से मुक्ति के लिए बड़ा एक्शन, अब ‘अवैध पार्किंग’ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

  • गोरखपुर में ‘धनतेरस’ पर पंडालों में विराजेंगी माता लक्ष्मी, 1000 से अधिक प्रतिमाएं होंगी स्थापित

    गोरखपुर में ‘धनतेरस’ पर पंडालों में विराजेंगी माता लक्ष्मी, 1000 से अधिक प्रतिमाएं होंगी स्थापित

  • डॉ. हेमंत श्रीवास्तव को मिला ‘Pride of Nation Award’, स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए सम्मान

    डॉ. हेमंत श्रीवास्तव को मिला ‘Pride of Nation Award’, स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए सम्मान

  • गोरखपुर: त्योहारों पर खास ट्रेनें प्लेटफॉर्म एक, दो, सात, आठ और नौ से चलेंगी, ड्रोन से होगा भीड़ मैनेजमेंट

    गोरखपुर: त्योहारों पर खास ट्रेनें प्लेटफॉर्म एक, दो, सात, आठ और नौ से चलेंगी, ड्रोन से होगा भीड़ मैनेजमेंट

  • खजनी: घर में घुसकर बीए छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, मां और बहन घायल, दो आरोपी पर केस दर्ज

    खजनी: घर में घुसकर बीए छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, मां और बहन घायल, दो आरोपी पर केस दर्ज

  • मिसाइल मैन डॉ. एपीजे कलाम की जयंती पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, शिक्षा के निजीकरण पर साधा निशाना

    मिसाइल मैन डॉ. एपीजे कलाम की जयंती पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, शिक्षा के निजीकरण पर साधा निशाना

  • शिक्षा और संस्कृति का महाकुंभ: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में होगा ‘गोरखपुर पुस्तक महोत्सव’

    शिक्षा और संस्कृति का महाकुंभ: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में होगा ‘गोरखपुर पुस्तक महोत्सव’

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक