Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
आउटसोर्सिंग नर्सों को समायोजित किया जाए, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की फरियाद
-
चालू खाते के चेक पर बैंक ने कर दिया बचत खाते से भुगतान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा
-
नगर निगम पहले करेगा ‘प्रार्थना’…फिर चालान से कोई नहीं बचा पाएगा
-
एमएलसी चुनाव: 43.19 फीसद वोटर ने किया मताधिकार का इस्तेमाल
-
सूबे के प्रथम आयुष विश्वविद्यालय में पहली फरवरी से शुरू होगी ओपीडी
-
एमएलसी चुनाव: दोपहर बाद 2 बजे तक हुआ 27 फीसद मतदान
-
प्रबंध एकादश ने इंजीनियरिंग एकादश को दी शिकस्त
-
कथक में 109 चक्कर लगाकर दर्शकों को किया अचंभित
-
यूपी बोर्ड: प्रश्न पत्रों की निगरानी बढ़ी, स्ट्रॉन्ग रूम में सिर्फ़ तीन अधिकारियों को एंट्री
-
रविवार सुबह बूथों के लिए रवाना होंगी 56 पोलिंग पार्टियां
-
अगर आपने उम्र 80 साल मान रखी है तो इसे पढ़ें और फिर से सोचें
-
नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं, बोलो! जयहिंद,!जयहिं! जयहिंद!
“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।