क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल में था भर्ती

    माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल में था भर्ती

  • बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल का रीनोवेशन पूरा

    बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल का रीनोवेशन पूरा

  • पिता का शव सड़क पर रखकर पांच बेटियों ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग की

    पिता का शव सड़क पर रखकर पांच बेटियों ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग की

  • गोरखपुर में 29 और 30 मार्च को फिर बरस सकते हैं बादल

    गोरखपुर में 29 और 30 मार्च को फिर बरस सकते हैं बादल

  • गोरखपुर में निकली भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा, पुष्प-अबीर और गुलाल से मनी होली

    गोरखपुर में निकली भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा, पुष्प-अबीर और गुलाल से मनी होली

  • आरबीआई की पहल से क्रेडिट कार्ड यूजर्स की बल्ले-बल्ले

    आरबीआई की पहल से क्रेडिट कार्ड यूजर्स की बल्ले-बल्ले

  • ईवी को लेकर किस कंपनी की क्या है तैयारी जानिए यहां

    ईवी को लेकर किस कंपनी की क्या है तैयारी जानिए यहां

  • घर पहुंचकर पिता बोला, बेटी मुझे शराब में जहर दिया गया है बचूंगा नहीं…

    घर पहुंचकर पिता बोला, बेटी मुझे शराब में जहर दिया गया है बचूंगा नहीं…

  • सपा ने तय किए प्रभारियों के नाम

    सपा ने तय किए प्रभारियों के नाम

  • अत्याचारी कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका अंत सुनिश्चित होता है: मुख्यमंत्री

    अत्याचारी कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका अंत सुनिश्चित होता है: मुख्यमंत्री

  • भाजपा की पांचवीं सूची: वरुण गांधी का टिकट कटा, मेनका गांधी को ग्रीन सिग्नल

    भाजपा की पांचवीं सूची: वरुण गांधी का टिकट कटा, मेनका गांधी को ग्रीन सिग्नल

  • शॉर्ट सर्किट से गोलघर की तीन दुकानों में लगी आग

    शॉर्ट सर्किट से गोलघर की तीन दुकानों में लगी आग

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक