लोकल न्यूज

…क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी

बतकही-गो गोरखपुर

दुबे जी मित्र समागम में देर से पहुंचे. देर का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वे मंदिर गए थे. खास दिनों में वे मंदिर जाना नहीं भूलते, और आज बजरंगबली का दिन था, इसलिए उनकी उपासना करने गए थे. वहां उन्होंने एक महिला को भी बजरंगबली की पूजा करते देखा, लेकिन उसके हाथ में नारियल और तांबूल देखकर वे असमंजस में पड़ गए.

बाबू साहब ने उनकी इस उलझन का कारण पूछा. दुबे जी ने सनातन धर्म की मान्यताओं का हवाला देते हुए बताया कि बजरंगबली बाल ब्रह्मचारी हैं, और ब्रह्मचारी की पूजा स्त्री द्वारा नहीं की जानी चाहिए. इसके अलावा, पूजन सामग्री में तांबूल और नारियल का होना भी उन्हें विरोधाभासी लगा, क्योंकि नारियल को नरमुंड का प्रतीक माना जाता है.

ठाकुर साहब ने उन्हें समझाते हुए कहा, “दुबे जी, पूजा और मान्यताओं में अब बहुत बदलाव आ गया है. किसी परंपरा या पद्धति के प्रति इतना आग्रही होना अब कहाँ संभव है? हमारे ज़माने में तो नहीं ही.”

प्रोफेसर साहब, जो चुपचाप उनकी बातें सुन रहे थे, ने अपनी राय रखी. उन्होंने हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास ‘पुनर्नवा’ का उल्लेख करते हुए कहा, “देवता न छोटा होता है, न बड़ा, वह होता भी है और नहीं भी होता है. श्रद्धालु अपनी आकांक्षा, श्रद्धा और मनःस्थिति के अनुसार उसे गढ़ लेता है.” उन्होंने आगे बताया कि ‘पुनर्नवा’ चौथी सदी के आसपास के भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक उपन्यास है, जिसमें उठाए गए प्रश्न आज भी प्रासंगिक हैं. द्विवेदी जी ने इन प्रश्नों के समाधान में एक वैज्ञानिक और प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाया है.

अंत में, प्रोफेसर साहब ने यह भी कहा कि भक्ति और प्रेम में निष्काम भाव सर्वोत्तम होता है. जब ईष्ट से कुछ भी पाने की इच्छा नहीं होती, तब भक्ति अपने चरम पर होती है. इसीलिए भक्ति में प्रेम को पहली सीढ़ी माना गया है.

इस धर्म-तत्व-व्याख्या से सभी गदगद.



  • गो गोरखपुर यूपी न्यूज़

    आजमगढ़: पीएम योजना के नाम पर ठगी, एक्सिस बैंक का सहायक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

  • Go Gorakhpur News

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में ज्येष्ठ के पांचवें मंगलवार को विशाल हनुमत भंडारे का आयोजन

  • सड़क हादसा

    सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर

  • Electric bus depot

    गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर जल्द दौड़ेंगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें

  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश को दिलाई सशक्त व समृद्धशाली राष्ट्र की पहचान: गोविंद नारायण शुक्ला

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश को दिलाई सशक्त व समृद्धशाली राष्ट्र की पहचान: गोविंद नारायण शुक्ला

  • AIIMS गोरखपुर ने रचा इतिहास: 98 वर्षीय गंभीर मरीज की कूल्हे की सर्जरी कर नया जीवन दिया

    AIIMS गोरखपुर ने रचा इतिहास: 98 वर्षीय गंभीर मरीज की कूल्हे की सर्जरी कर नया जीवन दिया

  • Crime scene

    बेलीपार में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, निषाद पार्टी ने बताया साजिश

  • एमएमएमयूटी परिसर में पौधा रोपण, जयंती पर पूर्व छात्र को किया याद

    एमएमएमयूटी परिसर में पौधा रोपण, जयंती पर पूर्व छात्र को किया याद

  • MMM-Madan Mohan Malaviya University of Technology

    एमएमएमयूटी खोलेगा विद्युत उत्पादों की गुणवत्ता परखने का सेंटर

  • गाजियाबाद के पार्षदों के नाम, नंबर की लिस्ट यहां देखें

    गाजियाबाद नगर निगम के प्रकाश विभाग में करोड़ों के घोटाले का आरोप

  • गो गोरखपुर यूपी न्यूज़

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन कुमार हापुड़ में मुठभेड़ में ढेर, 20 से ज़्यादा केस दर्ज

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    सॉल्वर बिठाकर SSB परीक्षा कर ली पास, ज्वाइनिंग के समय गिरफ्तार

  • Crime scene

    मां-बेटी हत्याकांड में नार्को टेस्ट की तैयारी, 4 संदिग्धों पर पुलिस का शिकंजा

  • ईद-उल-अजहा (बकरीद) 7 जून को मनाई जाएगी

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    दो बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत, चार घायल

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक