We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

कुशीनगर

कुशीनगर में भीषण हादसा: बाबा धाम से लौट रहे 4 लोगों की मौत, शिक्षक और कानूनगो भी शामिल

सड़क हादसा
कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा। ट्राला से टकराई कार, सिद्धार्थनगर के 4 लोगों की मौत, 2 घायल। बाबा धाम से लौटते समय हुआ हादसा, मृतकों में शिक्षक, कानूनगो और ग्राम विकास अधिकारी शामिल।

कुशीनगर: कुशीनगर जनपद के पटेहरवा थाना क्षेत्र के बगही के पास रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में कार ट्राला से टकरा गई, जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी हैं, जो झारखंड के बाबा धाम (देवघर) से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इस दर्दनाक घटना से सिद्धार्थनगर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जनपद सदर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी रामकरण गुप्ता (कानूनगो), सुजीत जायसवाल (ग्राम पंचायत अधिकारी), कैलाश मणि त्रिपाठी (शिक्षक), राजेश शर्मा (शिक्षक), विनोद कुमार सिंह और एक अन्य व्यक्ति झारखंड के देवघर स्थित बाबा धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने गए थे।

बताया जा रहा है कि रविवार को ये सभी लोग दर्शन के बाद अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही के पास पहुंची, वह एक ट्राला से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकरण गुप्ता, कैलाश मणि त्रिपाठी, सुजीत जायसवाल और मनोज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार चला रहे राजेश शर्मा और संतोष शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल कुशीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सिद्धार्थनगर जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मृतकों में एक कानूनगो, एक ग्राम विकास अधिकारी और दो शिक्षक शामिल हैं, जिससे इस त्रासदी की गंभीरता और बढ़ गई है। हर तरफ इस घटना को लेकर चर्चा है और लोग घायलों के हाल-चाल लेने में जुटे हुए हैं।

हमें फॉलो करें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

पिछले दिनों की पोस्ट...

Go Gorakhpur News
कुशीनगर

कुशीनगर में साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पर्यटक सुविधा केंद्र, डेढ़ करोड़ जारी

कुशीनगर: भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बौद्ध सर्किट को प्रोत्साहित करने के लिए टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (पर्यटक सुविधा
Go Gorakhpur News
कुशीनगर

कप्तानगंज में रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए कानूनगो साहब

Anti corruption action: एंटी करप्शन की टीम ने कप्तानगंज तहसील के जगदीशपुर हल्का में कार्यरत कानूनगो वशीर आलम को तहसील परिसर
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…