We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

फॉलोअप

खोराबार में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार

सोसाइटी को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई.

Follow us

खोराबार में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार
खोराबार में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार

Gorakhpur: खोराबार इलाके में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के मामले में पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शनिवार तक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

किशोरी के साथ वारदात शुक्रवार को हुई, जब वह अपने घर से खेत में घास लेने जा रही थी। रास्ते में सोनू यादव, शिवम गुप्ता, रंजीत और पंकज यादव ने उसे बाइक पर बैठाकर राप्ती नदी के किनारे ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी भागने लगे। हालांकि, गांव के लोगों ने पंकज और शिवम को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। शिवम को गंभीर चोटें आईं, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता ने शनिवार को अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसकी मां ने खोराबार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक पंकज, सोनू और रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवम का इलाज अस्पताल में जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता शिवम के बुलाने पर सुबह 10 बजे घर से निकली थी। शिवम उसे बाइक पर घुमाने ले गया, जहां उसने अपने दोस्तों को बुलाया। बाद में, पेट्रोल खत्म होने के बाद दो और दोस्तों को बुलाया गया। इसी दौरान गांव के लोगों ने उन्हें देखा और मारपीट शुरू कर दी। शिवम और पंकज को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य दो आरोपी भागने में सफल रहे।

घटना के बाद ग्रामीणों और पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों की पिटाई की। शिवम को गंभीर चोटें आईं, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवम के परिजनों ने भी पीड़िता के परिजनों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष से भी शिकायत मिली है, और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

पिछले दिनों की पोस्ट...

Gorakhpur Crime News
गो गोरखनाथ थाना फॉलोअप शाहपुर थाना समाज

रेड्डी अन्ना पोर्टल फ्रॉड केस में सरगना मनीष कुशवाहा की तलाश

Gorakhpur: इस गिरोह के सरगना देवरिया जिले के थाना श्रीरामपुर क्षेत्र में रहने वाले मनीष सिंह कुशवाहा की तलाश पुलिस
पुलिस की तहकीकात जारी
समाज फॉलोअप

विशाल सिंह हत्याकांड: राहुल और सैफ की तलाश में 20 से अधिक जगहों पर छापेमारी

Gorakhpur: विशाल सिंह हत्याकांड में एसओजी, सर्विलांस टीम और गोरखपुर तथा देवरिया की पुलिस मिलकर काम कर रहे हैं. हत्या
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…