गोरखपुर: शहर के खोराबार क्षेत्र में नवनिर्मित कल्याण मंडपम जुलाई 2025 से नागरिकों के मांगलिक कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। नगर निगम गोरखपुर ने इसके सुचारू संचालन की जिम्मेदारी विराज ट्रेडर्स को सौंपी है। अब शहर का कोई भी व्यक्ति विवाह, सम्मेलन या अन्य किसी भी प्रकार के समारोह के लिए इस आधुनिक कल्याण मंडपम को किराए पर ले सकता है।
इस कल्याण मंडपम को किराए पर लेने के लिए वर्ग फीट के हिसाब से शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में भोजन पकाने के लिए निर्धारित कवर्ड क्षेत्र, विश्राम कक्ष और बिजली के उपयोग के लिए अलग से शुल्क लगेगा। कूड़े के प्रबंधन और निस्तारण के लिए भी शुल्क देय होगा। हालांकि, आगंतुकों के लिए पार्किंग और मंडपम का हरा-भरा लॉन क्षेत्र पूरी तरह से निशुल्क रहेगा।
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कल्याण मंडपम के संचालन के लिए शासन द्वारा निर्धारित किराया सूची पहले से ही जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि मंडपम के संचालन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है और जल्द ही उनके साथ औपचारिक करार किया जाएगा, जिसके बाद जुलाई से बुकिंग शुरू हो जाएगी।
कल्याण मंडपम किराया संरचना
| कार्यक्रम/सुविधा | एसी कल्याण मंडपम | नॉन-एसी कल्याण मंडपम |
|---|---|---|
| विवाह समारोह | 20 ₹/वर्ग फुट | 12 ₹/वर्ग फुट |
| अन्य समारोह | 30 ₹/वर्ग फुट | 16 ₹/वर्ग फुट |
| सम्मेलन | 4,000 ₹ | 2,000 ₹ |
| कवर्ड स्थान | 500 ₹ | 500 ₹ |
| एसी कक्ष | 1,000 ₹ | 800 ₹ |
| विद्युत शुल्क | 4,000 ₹ | 2,000 ₹ |
| सफाई व कचरा प्रबंधन | 2,000 ₹ | 2,000 ₹ |
नोट:
- पार्किंग और लॉन क्षेत्र निःशुल्क उपलब्ध
- सभी दरें प्रति दिन/कार्यक्रम के आधार पर
- अतिरिक्त सुविधाओं के लिए अलग शुल्क लागू हो सकता है
- सहजनवा में NH-27 पर सुधरेगी यातायात की व्यवस्था, सांसद रवि किशन की पहल पर केंद्र ने शुरू की कार्रवाई
- गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे अब कुशीनगर तक, सिलीगुड़ी से सीधे जुड़ेगा हरियाणा
- योगी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट: गोरखपुर और लखनऊ समेत इन शहरों में आएंगी नई आवासीय योजनाएं
- गोरखपुर में घर: प्राइवेट टाउनशिप में EWS-LIG को 10% आरक्षण, ओमेक्स-ऐश्प्रा ला रहे बड़े प्रोजेक्ट
- अब ‘सेल्फी पॉइंट’ से चमकेगा सीएम सिटी, नगर निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, जानिए कहां बन रहे हैं ये प्वाइंट
- पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे योजना: कैंपियरगंज के इन गांवों में भूमि चिह्नांकन का काम शुरू