गोरखपुर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल कल यानी 27 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 29 अगस्त को वापस शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे। राजभवन, हिमाचल प्रदेश से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, राज्यपाल 27 अगस्त की शाम 6 बजे लखनऊ से चलकर गोरखपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे।
उनके कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया है कि 28 अगस्त को सुबह 7:05 बजे वे बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे डॉ. सत्य प्रकाश सिंह और पावस चौधरी के आवास पर भी जाएंगे। दोपहर 4 बजे उनका आकाशवाणी गोरखपुर में एक साक्षात्कार भी निर्धारित है। 29 अगस्त को सुबह 8:55 बजे राज्यपाल बुढ़िया माता मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल का कल होगा आगमन, क्षेत्रीय कार्यसमिति को करेंगे संबोधित
गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल जी कल यानी 27 अगस्त, बुधवार को गोरखपुर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय कार्यालय (रानीडीहा) पर आयोजित गोरखपुर क्षेत्र समिति के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करना है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसमें क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और विभिन्न मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। यह बैठक आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और रणनीतियों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।