Hari mirch ke fayde: हरी मिर्च! नाम सुनकर ही जुबान पर गर्मी आ जाती है। बहुत से लोगों को लगता है कि हरी मिर्च खाना सेहत के लिए हानिकारक है, लेकिन सच तो यह है कि हरी मिर्च के तीखेपन में हेल्दी बॉडी के राज़ छिपे हैं। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख तत्व निम्नलिखित हैं:
हरी मिर्च में पोषक तत्व:
- विटामिन सी (आंतों की सेहत के लिए)
- विटामिन बी6 (नर्व्स और मस्तिष्क के लिए)
- विटामिन ए (आंखों की सेहत के लिए)
- पोटैशियम (रक्तचाप नियंत्रण में मददगार)
- फाइबर (पाचन में मददगार)
- मैग्नीशियम (मांसपेशियों और हड्डियों के लिए)
- आयरन (रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाने में मददगार)
- कैल्शियम (हड्डियों के लिए)
- फॉस्फोरस (हड्डियों और दांतों के लिए)
- जिंक (प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए)
- मनोरंजन: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का फ्रीडिश पर मेगा प्रीमियर, 25 अक्टूबर को 10 करोड़ घरों तक पहुँचेगा एक्शन
- गोरखपुर समाचार: आज 12 मई 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर गैस एजेंसियों का नंबर 2026 | 87+ Gorakhpur Gas Agencies Contact Numbers
अब इतने सारे फायदे हैं तो भला कौन हरी मिर्च से तौबा करेगा, भले ही वह कितनी भी तीखी क्यों न हो। आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि आपको 24 घंटे में कम से कम एक हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए। यह पाचन, रक्तचाप, दिल की सेहत, आंखों की चमक, प्रतिरक्षा प्रणाली को तो मजबूत बनाती ही है, कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों से भी बचाती है। हरी मिर्च के फायदों की गिनती यहीं पर खत्म नहीं होती। इसका सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहता है, साथ ही त्वचा में भी निखार आ सकता है। इसके सेवन का एक और असर वजन कम करने में है। अब आप सोचेंगे कि जब इतने सारे फायदे हैं तो फिर हरी मिर्च आपकी थाली से इतने दिन दूर क्यों रही। कोई बात नहीं, जब जागो तभी सवेरा, लेकिन इसका सेवन करने में यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि इसे अपने आहार में लिमिट में लिया जाए। हरी मिर्च का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द, एसिडिटी और अल्सर हो सकता है।
