यूपी उत्तम प्रदेश

योगी सरकार बनाने जा रही 22 जिलों को कनेक्ट करने वाला नया एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर से हरियाणा तक जाएगा

Go Gorakhpur News

New Expressway Uttar Pradesh: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गोरखपुर से पानीपत तक नए एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. यूपी को इसकी सौगात जल्द मिल सकती है. करीब 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक जाएगा और 22 जिलों को जोड़ेगा. 

एनएचएआई ने गोरखपुर से पहले शामली तक एक्सप्रेस-वे की संभावना को तलाशना शुरू किया, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक करने पर मंथन शुरू हो गया है. इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच निर्वाध कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह एक्सप्रेस- वे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर करीब 750 किमी लंबाई में बनेगा. यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. वर्तमान में यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है. इस एक्सप्रेस वे के निर्माण में जो लागत आएगी, प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर भुगतान करेंगी.

एनएचएआई के अधिकारी अब रूट का सर्वे करने में लगे हैं. इसे लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के साथ अन्य विकल्पों की भी तलाश की जा रही है. पहले शामली एक्सप्रेस-वे बनने पर इसके कैंपियरगंज और पीपीगंज के पास से प्रारंभ करने पर योजना बनाई गई थी. अब इसे गोरखपुर शहर के दक्षिण दिशा में बनाने की तैयारी है, ताकि इसे सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जा सके.

गोरखपुर से पानीपत एक्सप्रेस-वे जिले में तीसरा एक्सप्रेस वे होगा. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है. दूसरे गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे पर एनएचएआई का काम चल रहा है. इसके बाद अब तीसरा एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से पानीपत के बीच हो सकता है. 

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोरखपुर से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. पहले गोरखपुर से शामली तक की डीपीआर बनाई गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक कर दिया गया है. इसका रूट चार्ट तैयार कराया जा रहा है. 

यह होगा रूट: गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत.



  • NE Railway School Admission 2026: पूर्वोत्तर रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे मिलेगा फॉर्म

    NE Railway School Admission 2026: पूर्वोत्तर रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे मिलेगा फॉर्म

  • UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025: यूपी में लेखपाल के पदों पर बंपर भर्ती का विज्ञापन जारी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

    UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025: यूपी में लेखपाल के पदों पर बंपर भर्ती का विज्ञापन जारी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

  • गोरखपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण की हकीकत परखने पहुंचे चुनाव आयोग के प्रेक्षक, राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

    गोरखपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण की हकीकत परखने पहुंचे चुनाव आयोग के प्रेक्षक, राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

  • गोरखपुर के ऑटोमोबाइल कारोबारी पर इनकम टैक्स की बड़ी रेड, देवरिया-कुशीनगर समेत कई जिलों में हड़कंप

    गोरखपुर के ऑटोमोबाइल कारोबारी पर इनकम टैक्स की बड़ी रेड, देवरिया-कुशीनगर समेत कई जिलों में हड़कंप

  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT)

    MMMUT में IDEATHON 2025 का आगाज: नवाचारी आइडिया पर नकद पुरस्कार और पेटेंट का मौका

  • MMMUT में ₹2.97 करोड़ की 'AI लैब' शुरू: कुलपति प्रो. सैनी ने किया उद्घाटन, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर

    MMMUT में ₹2.97 करोड़ की ‘AI लैब’ शुरू: कुलपति प्रो. सैनी ने किया उद्घाटन, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    डीडीयू कैंपस में संघर्ष: विश्वविद्यालय प्रशासन ने 3 छात्रों से मांगा जवाब, हो सकती है सख्त कार्रवाई

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    डीडीयू में NEP ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू, शिक्षकों के लिए 3 ‘M’ फॉर्मूले पर चर्चा

  • गोरखपुर नगर निगम न्यूज़ | Nagar Nigam Gorakhpur News | Municipal Corporation Gorakhpur News

    ‘ग्रीन स्कूल, क्लीन स्कूल’, अब गोरखपुर नगर निगम कराएगा स्कूलों के बीच स्वच्छता का महा-मुकाबला

  • गोरखपुर: दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की स्मृति में जुटे दिग्गज, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को मिला 'लेखनी सम्मान'

    गोरखपुर: दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की स्मृति में जुटे दिग्गज, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को मिला ‘लेखनी सम्मान’

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    मास कम्युनिकेशन छात्रों के लिए बड़ी खबर, डीडीयू में खुल रहा है महंत दिग्विजयनाथ इंस्टीट्यूट

  • गोरखपुर: SC/ST वर्ग के लिए सरकारी योजना, मिलेगी 35% तक सब्सिडी और 3 साल ब्याज छूट! तुरंत करें आवेदन

    गोरखपुर: SC/ST वर्ग के लिए सरकारी योजना, मिलेगी 35% तक सब्सिडी और 3 साल ब्याज छूट! तुरंत करें आवेदन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक