यूपी उत्तम प्रदेश

योगी सरकार बनाने जा रही 22 जिलों को कनेक्ट करने वाला नया एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर से हरियाणा तक जाएगा

Go Gorakhpur News

New Expressway Uttar Pradesh: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गोरखपुर से पानीपत तक नए एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. यूपी को इसकी सौगात जल्द मिल सकती है. करीब 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक जाएगा और 22 जिलों को जोड़ेगा. 

एनएचएआई ने गोरखपुर से पहले शामली तक एक्सप्रेस-वे की संभावना को तलाशना शुरू किया, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक करने पर मंथन शुरू हो गया है. इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच निर्वाध कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह एक्सप्रेस- वे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर करीब 750 किमी लंबाई में बनेगा. यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. वर्तमान में यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है. इस एक्सप्रेस वे के निर्माण में जो लागत आएगी, प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर भुगतान करेंगी.

एनएचएआई के अधिकारी अब रूट का सर्वे करने में लगे हैं. इसे लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के साथ अन्य विकल्पों की भी तलाश की जा रही है. पहले शामली एक्सप्रेस-वे बनने पर इसके कैंपियरगंज और पीपीगंज के पास से प्रारंभ करने पर योजना बनाई गई थी. अब इसे गोरखपुर शहर के दक्षिण दिशा में बनाने की तैयारी है, ताकि इसे सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जा सके.

गोरखपुर से पानीपत एक्सप्रेस-वे जिले में तीसरा एक्सप्रेस वे होगा. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है. दूसरे गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे पर एनएचएआई का काम चल रहा है. इसके बाद अब तीसरा एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से पानीपत के बीच हो सकता है. 

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोरखपुर से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. पहले गोरखपुर से शामली तक की डीपीआर बनाई गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक कर दिया गया है. इसका रूट चार्ट तैयार कराया जा रहा है. 

यह होगा रूट: गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत.



  • Makar Sankranti 2024

    Makar Sankranti: इस बार ‘अमृत’ योग में उत्तरायण होंगे भगवान भास्कर

  • Go Gorakhpur News

    कुशीनगर में साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पर्यटक सुविधा केंद्र, डेढ़ करोड़ जारी

  • Laxmi Prajapati Gorakhpur

    गोरखपुर के लक्ष्मी प्रजापति कौन हैं जिनसे प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बात

  • DDUGU news

    DDUGU: परीक्षा में प्रश्नपत्र ही बन गया पहेली, गड़बड़ कोड ने हजारों परीक्षार्थियों को छकाया

  • Go Gorakhpur News

    समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

  • cm yogi adityanath in gorakhpur city

    CM Yogi : स्कूल से लेकर नाले तक के कार्यों की खुद परखी हकीकत, अधिकारियों को चेताया

  • UP cm Yogi Adityanath

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तकदीर और तस्वीर: योगी

  • Aditya L-1

    Aditya-L1: अब सूर्य के सामने यूं अपने साहस का परिचय देगा इसरो का ‘दबंग’

  • Go Gorakhpur News

    NER: कई गाड़ियां निरस्त, कई के रूट बदले

  • nagar nigam cricket match

    Friendship Match: महापौर एकादश ने 6 विकेट से जीता मैच

  • aims gorakhpur pft workshop

    AIIMS Gorakhpur: पीएफटी कार्यशाला का आयोजन, देशभर से जुटे विशेषज्ञ

  • सीएम देंगे शहर के इन इलाकों को हेल्थ एटीएम की सौगात, देखें पूरी लिस्ट

    सीएम देंगे शहर के इन इलाकों को हेल्थ एटीएम की सौगात, देखें पूरी लिस्ट

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक