यूपी उत्तम प्रदेश

योगी सरकार बनाने जा रही 22 जिलों को कनेक्ट करने वाला नया एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर से हरियाणा तक जाएगा

Go Gorakhpur News

New Expressway Uttar Pradesh: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गोरखपुर से पानीपत तक नए एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. यूपी को इसकी सौगात जल्द मिल सकती है. करीब 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक जाएगा और 22 जिलों को जोड़ेगा. 

एनएचएआई ने गोरखपुर से पहले शामली तक एक्सप्रेस-वे की संभावना को तलाशना शुरू किया, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक करने पर मंथन शुरू हो गया है. इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच निर्वाध कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह एक्सप्रेस- वे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर करीब 750 किमी लंबाई में बनेगा. यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. वर्तमान में यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है. इस एक्सप्रेस वे के निर्माण में जो लागत आएगी, प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर भुगतान करेंगी.

एनएचएआई के अधिकारी अब रूट का सर्वे करने में लगे हैं. इसे लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के साथ अन्य विकल्पों की भी तलाश की जा रही है. पहले शामली एक्सप्रेस-वे बनने पर इसके कैंपियरगंज और पीपीगंज के पास से प्रारंभ करने पर योजना बनाई गई थी. अब इसे गोरखपुर शहर के दक्षिण दिशा में बनाने की तैयारी है, ताकि इसे सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जा सके.

गोरखपुर से पानीपत एक्सप्रेस-वे जिले में तीसरा एक्सप्रेस वे होगा. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है. दूसरे गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे पर एनएचएआई का काम चल रहा है. इसके बाद अब तीसरा एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से पानीपत के बीच हो सकता है. 

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोरखपुर से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. पहले गोरखपुर से शामली तक की डीपीआर बनाई गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक कर दिया गया है. इसका रूट चार्ट तैयार कराया जा रहा है. 

यह होगा रूट: गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत.



  • खुश कर देगी गोरखपुर जंक्शन के कायाकल्प की यह तस्वीर

    खुश कर देगी गोरखपुर जंक्शन के कायाकल्प की यह तस्वीर

  • अपने कर्मियों के लिए बौलिया में आधुनिक फ्लैट बना रहा रेलवे, जानें क्या है खास

    अपने कर्मियों के लिए बौलिया में आधुनिक फ्लैट बना रहा रेलवे, जानें क्या है खास

  • हर पांच में से एक आदमी की मानसिक सेहत गड़बड़

    हर पांच में से एक आदमी की मानसिक सेहत गड़बड़

  • ये पोस्टपेड प्लान्स हैं फुल पैसा वसूल, देखें फायदे

    ये पोस्टपेड प्लान्स हैं फुल पैसा वसूल, देखें फायदे

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    गोरखपुर में कौशल विकास एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय खोलने की मांग

  • आटा चक्की के शोर से पड़ोसी हुए बीमार, शिकायत पर लगा ताला

    आटा चक्की के शोर से पड़ोसी हुए बीमार, शिकायत पर लगा ताला

  • महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती

    महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती

  • Go Gorakhpur News

    नगर निगम: आउटसोर्सिंग से मिले तहसीलदार और नायब तहसीलदार

  • अंकिता बनीं सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी, पीयूष खेल में चैंपियन

    अंकिता बनीं सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी, पीयूष खेल में चैंपियन

  • sports hostel gorakhpur - concept pic

    शहर में यहां बन रहा खिलाड़ियों का हॉस्टल, मार्च तक होगा तैयार

  • शिक्षा का असली अर्थ आचरण में दिखाई देता है: वीसी

    शिक्षा का असली अर्थ आचरण में दिखाई देता है: वीसी

  • Crime scene

    हैवानियत: युवती की हत्या, पहचान मिटाने को कुचल डाला आधा हिस्सा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक