नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान
GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.
नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.
प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें…
-
जीडीए की आवासीय योजना ‘रोहिणी एन्क्लेव’ के लिए बुकिंग शुरू
-
वह कौन सी पुस्तक है जिसकी 1 लाख 62 हजार प्रतियां छाप चुका है गीता प्रेस, पुस्तक अब नेपाली में भी
-
इस फेस्टिव सीज़न ‘तनिष्क‘ नया क्या लेकर आया है, यहां जानें
-
अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली मछली कुशीनगर की हरहा नदी में मिली
-
वीडियो वायरल हुआ तो खुली शिक्षिका की पोल, छात्र से ऐसा क्या कराया कि निलंबित हो गई
-
सहजनवा और कैंपियरगंज में केंद्र के खर्च पर बनेगा दो सौ बेड का अस्पताल
-
प्राइमरी के तीन मास्टर ऐश-ओ-आराम के लिए ये क्या करने लगे?
-
शिक्षा माफिया राकेश ने एक दशक में कमाई अकूत दौलत
-
गोरखपुर की दो महिला डॉक्टर कौन हैं जो ‘गैंगस्टर’ में गईं हवालात में
-
उत्तराखंड के एक गांव के आठ युवक कैसे बन गए गोरखपुर पुलिस का सिरदर्द, यहां पढ़िए