नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान
GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.
नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.
प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें…
-
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को गोरखपुर का खास बधाई संदेश
-
गोरखपुर में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 123
-
कुशीनगर में गैस कटर से काटकर एटीएम की कैश ट्रॉली चोरी, पांच पुलिसकर्मी निलंबित
-
लर्निंग डीएल के लिए नहीं लगानी है ऑफिस की दौड़, घर बैठे करें अप्लाई
-
आस्था और निष्ठा का महापर्व है छठ
-
उद्योग जगत में अलग पहचान बना रहे हैं गोरखपुर के ब्रांड
-
इकलौता पर्व जिसमें होती है कलम और दवात की पूजा
-
दवा, दूध, मीट-सब्जी और पानी में मिलावट की शहर में होगी जांच
-
लक्ष्मी पूजनः थाईलैंड से आए कमल के फूल, काशी और कोलकाता से गेंदे की माला
-
लगातार चौदहवीं बार दीपावली पर वनगमन करेंगे योगी आदित्यनाथ