नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान
GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.
नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.
प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें…
-
गोला में बाइक और जीप में आमने-सामने की टक्कर, चालक युवक की मौत, साथी घायल
-
पीडब्ल्यूडी में कलमबंद हड़ताल, प्रांतीय महामंत्री ने कहा- समस्याओं की अनदेखी से कर्मचारी दुखी
-
Jobs in Gorakhpur | महाविद्यालय में प्राचार्य और प्रवक्ता के पदों पर आवेदन आमंत्रित
-
Tragic incident in Gorakhpur | पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद को लगाई आग
-
Gorakhpur Sports: खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कुश्ती और खो खो में दिखाया दम
-
एनपीएस की रकम एलआईसी, एसबीआई शेयर में डुबो रहे: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
-
Jobs in Gorakhpur | एपीएम एकेडमी पिपरा लाला में टीचिंग/नॉन टीचिंग की वैकेंसी
-
BRD medical college: दिव्यांग तीमारदार की पिटाई के मामले में पांच जूनियर डाक्टरों पर केस दर्ज
-
Good News Gorakhpur: रामगढ़ झील किनारे बनेगा इंटरनेशनल लेवल का कन्वेंशन सेंटर
-
सावधान! जिले में 01 अप्रैल से 1.31 लाख वाहन हो जाएंगे कबाड़