अच्छी खबर

बालापार में जीडीए को मिली 19.39 एकड़ जमीन

New Gorakhpur - Go images

नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान

GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.

बालापार में जीडीए को मिली 19.39 एकड़ जमीन


नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.

प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.



यह भी पढ़ें

  • Gorakhpur News:निषाद पार्टी पार्षद प्रत्याशी गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह

  • Gorakhpur News:खांसी, जुकाम, बुखार हो और गंध चली जाए तो समझो खतरे की घंटी

  • Gorakhpur News:राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की गोरखपुर इकाई के राजेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

  • Gorakhpur News:कैशलेस चिकित्सा कार्ड बनवाना अब आसान, घर बैठे अपने कंप्यूटर से बनाएं

  • gorakhpur News:शनिवार को छाए रहे बादल, बनी रही उमस, पारा 43 तक पहुंचने के आसार, अब सताएगी गर्मी

  • Gorakhpur News:पुरानी पेंशन बहाली के लिए दम दिखाएंगे कर्मचारी, 21 को निकालेंगे मशाल जुलूश

  • Gorakhpur News:साइबर ठगों से सावधान! शिक्षक के खाते से उड़ाए 1.20 लाख, एटीएम कार्ड बदल कर की ठगी

  • GorakhpurNews:खबरदार! लौट सकता है कोरोना, जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी,बुखार के मरीज बढ़े

  • Gorakhpur News: नवमी पर मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्यापूजन

  • gorakhpur News:प्रतिबंधित चीनी मंझा से जान जोखिम में,नहीं लग रहा अंकुश, बिजलीकर्मी शिकार

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक