अच्छी खबर

बालापार में जीडीए को मिली 19.39 एकड़ जमीन

New Gorakhpur - Go images

नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान

GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.

बालापार में जीडीए को मिली 19.39 एकड़ जमीन


नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.

प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.



यह भी पढ़ें

  • गोरखपुर महानगर में अब इस चौराहे पर बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर

  • महाडायवर्जन | कल शहर में नहीं आएंगे बड़े वाहन, रिक्शा तक प्रतिबंधित

  • Good News | एम्स गोरखपुर में सोमवार से देखे जाएंगे न्यूरो के मरीज

  • गोरखपुर में यहां बनेगा सूबे का पहला कल्याण मंडपम

  • गोरखपुर मेडिकल कालेज के मेडिसिन वार्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत

  • गांव-देस | जब कौवा काटे तो झूठ बोला जाता था…

  • मेरठ | वह कपड़े मांगती रही…दरिंदे उसे पीटते रहे

  • Health | गोरखपुर में फैला कंजेक्टिवाइटिस, स्कूली बच्चे ज्यादा चपेट में

  • ‘पीएम पुरानी पेंशन बहाल करें या अपनी छोड़ें’

  • 7वीं की छात्रा को 80 हजार में बेचा, हरियाणा के अधेड़ से करा दी शादी

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक