नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान
GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.
नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.
प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें…
-
उर्दू अदब के वर्ड्सवर्थ: फ़िराक साहब की जयंती पर आइए चलते हैं उनके गांव
-
Release of Amarmani Tripathi Sparks Political Speculations in Purvanchal
-
मनहूस दिन: दो अलग अलग घटनाओं में दो नौनिहालों की जान नहीं बची
-
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी रिहा, मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज
-
अमरोहा के ट्रक ड्राइवर की बहादुरी, महराजगंज के वसूलीबाज एआरटीओ समेत आठ गिरफ्तार
-
जियो का सबसे सस्ता 119 रुपये वाला प्लान हुआ बंद
-
मिशन चंद्रयान-3 की कामयाबी में गोरखपुर के तीन युवा वैज्ञानिकों का भी अहम योगदान
-
कर्मचारी बड़े आंदोलन की तैयारी में, करो या मरो का ही रास्ता बचा
-
एम्स गोरखपुर के नाक-कान और गला विभाग में अब होंगे हर बड़े ऑपरेशन