अच्छी खबर

बालापार में जीडीए को मिली 19.39 एकड़ जमीन

New Gorakhpur - Go images

नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान

GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.

बालापार में जीडीए को मिली 19.39 एकड़ जमीन


नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.

प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.



यह भी पढ़ें

  • गोरखपुर सिटी

    रेडिएंट होटल का मैनेजर चोरी के आरोप में गिरफ्तार

  • रात के वक्त रामगढ़ झील का मनमोहक नज़ारा.

    नए साल में नौका विहार पर खुलेंगे नामी फूड चेन्स के आउटलेट

  • सरकारी नौकरियों की जानकारी का कॉलम

    केंद्रीय भंडारण निगम में रोजगार के अवसर, 179 पदों पर निकली भर्ती

  • सरकारी नौकरियों की जानकारी का कॉलम

    आईआईटी, धनबाद में 82 पदों पर निकली भर्ती

  • गोरखपुर यूको बैंक के हेड कैशियर की धोखाधड़ी की पूरी कहानी

    बीस साल में स्वीपर से हेड कैशियर, भरोसे के कत्ल से कैसे बनाई अकूत दौलत

  • gda gorakhpur office gate

    इंतजार हुआ खत्म, जीडीए नए साल में लॉन्च करने जा रहा ‘कुश्मी एन्क्लेव’, जानें सारी डिटेल

  • सरदार नगर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार टूटकर​ गिरा, बाइक सवार पिता और दो बच्चियां झुलसीं

    सरदार नगर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार टूटकर​ गिरा, बाइक सवार पिता और दो बच्चियां झुलसीं

  • नगर निगम

    125 साल पुराना ‘अम्न-ओ-अमान’ भवन बनेगा हेरिटेज, संग्रहालय का तोहफा भी जल्द

  • सतपाल

    एम्स गोरखपुर में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गार्ड गिरफ्तार, मददगार सस्पेंड

  • फातिमा अस्पताल में अब 24 घंटे मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

    फातिमा अस्पताल में अब 24 घंटे मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक