नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान
GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.
नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.
प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें…
-
गणतंत्र दिवस पर स्पोर्ट्स शाला में गूंजी देशभक्ति की धुन
-
टोल में झोल: जिले के 15 प्लाजा पर जांच में एनएचएआई को क्या मिला
-
नौकायन रोड पर तेज हुई रफ्तार तो खुद कट जाएगा चालान
-
यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 772 वाहनों का चालान
-
एचपीवी संक्रमण से फैलता है गर्भाशय मुख का कैंसर, मत करें नज़रअंदाज
-
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
-
मां के शव को दरवाजे पर रखकर रुपये के बंटवारे के लिए भिड़े बेटे
-
यूपी के पहले वानिकी विश्वविद्यालय में पढ़ाए जाएंगे ये कोर्स, तैयार हो रहा ड्राफ्ट
-
विरासत गलियारा: रोज़ी छिनने के डर से सड़क पर उतरे व्यापारी
-
बेतिया एस्टेट के पूर्व मैनेजर के परिवार को भी नोटिस जारी, 15 दिन की मोहलत