नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान
GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.
नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.
प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें…
-
वीर बहादुर सिंह स्पोटर्स कॉलेज में ये खेल सुविधाएं बढ़ेंगी
-
सीएम आज करेंगे शहर के पहले कल्याण मंडपम का लोकार्पण
-
नगर निगम ने दुकानदारों से वसूला 89 हजार रुपये किराया, डॉ. पाठक की दुकान सील
-
एक मुफ्त तख्त की डिमांड…और तीन पुलिसकर्मी निलंबित
-
प्रयागराज महाकुंभ पर्व पर विशेष प्रदर्शनी और व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ
-
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती
-
यूपी में पॉवर और सीमेंट प्लांट में निवेश करेगा अडानी समूह
-
डीडीयू: शोधार्थियों को मिला तेरह हजार से अधिक रिसर्च मैग्जीन का फ्री एक्सेस
-
कामयाबी: एम्स गोरखपुर के शोध ने खोली मेलाज्मा के इलाज की नई राह
-
नाबालिगों का ई-रिक्शा चलाना हुआ बैन, पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य