नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान
GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.
नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.
प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें…
-
अर्थव्य’25: रोमांचक प्रतिस्पर्धाओं के साथ हुआ समापन
-
वायरल हेपेटाइटिस के उन्मूलन पर एम्स में तीन दिन चला मंथन
-
5 अप्रैल से शुरू होंगी डीडीयू की वार्षिक परीक्षाएं, 15 से सेमेस्टर एग्जाम
-
पाताल से भी खोज लाएंगे अंसल ग्रुप के दोषियों को: योगी
-
यूपी के इस जिले में नकल पर सख्ती ने अकल लगा दी ठिकाने
-
विरासत गलियारे की राह रोक रहे 150 लोग, अब सख्त कदम की तैयारी
-
विधवा पेंशन बनवाने के नाम पर खाते से 77 हजार उड़ाए
-
इजराइल भेजने के नाम पर पूर्व ग्राम प्रधान ने की ठगी, फरार
-
झोपड़ियां हुईं खाली-रोहिंग्या फरार, पुलिस को नहीं मिला कोई ‘आधार’
-
गोरखपुर-बस्ती मंडल के 2500 युवाओं को मिलेगा 125 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, जानें क्या है योजना