नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान
GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.
नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.
प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें…
-
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 20 को, सीएम योगी करेंगे दो स्थानों पर उद्घाटन
-
गोरखपुर में अब सिग्नल पर नहीं लगेगी ‘धूप की चोट’! नगर निगम लगा रहा खास ‘हरी छत’, देखें कहाँ हुई शुरुआत
-
बीपी, शुगर की ब्रांडेड दवाएं अब 15% तक हुईं महंगी!
-
संतकबीरनगर में ‘आम’ को लेकर खूनी संघर्ष: दो गांवों के बीच हुई मारपीट में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, 5 घायल
-
कुशीनगर में खेत विवाद ने ली युवक की जान: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, गांव में भारी तनाव, पुलिस से झड़प
-
साप्ताहिक राशिफल: अगले 7 दिन आपकी किस्मत में क्या? इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!
-
अवैध ई-टिकट कारोबार का भंडाफोड़, जन सेवा केंद्र संचालक सहित 3 गिरफ्तार
-
सोने ने रचा इतिहास! पहली बार ₹1 लाख के पार पहुंची कीमत, क्या ₹1.05 लाख तक जाएगा भाव?
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय बनाएगा नया विश्व रिकॉर्ड! 21 जून को होगा भव्य ‘सूर्य नमस्कार’ कार्यक्रम
-
डीडीयूजीयू में 2025-26 से शुरू होंगे 5 नए ऑनलाइन और कई रेगुलर कोर्स, जानें क्या होगी फीस!